खान सर की कोचिंग के बाहर देर रात फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग के बाहर मंगलवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना 2 जून की रात करीब 10:15 से 10:30 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि कोचिंग परिसर के बाहर स्थित एक नाश्ते की दुकान पर कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर खान सर के सुरक्षाकर्मियों और वहां खड़े युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग ये खबर भी पढ़े : भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, कोचिंग परिसर के अंदर एक ब्लड सेंटर भी संचालित होता है, जबकि बाहर स्थित नाश्ते की दुकान पर अक्सर छात्रों और युवकों की भीड़ लगी रहती है। भीड़-भाड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार स्थानीय युवकों और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद की स्थिति बन चुकी थी।

घटना के बाद खान सर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी "गलती" यह है कि वे कम फीस में गरीब और जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोचिंग से बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं, जिससे कुछ असामाजिक तत्व परेशान हैं।

खान सर ने कहा, "सबसे बड़ी समस्या यही है कि हम इतनी कम फीस में बच्चों को क्यों पढ़ा रहे हैं और हमारी कोचिंग से इतने सारे छात्र सफल क्यों हो रहे हैं। जब हजारों गरीब बच्चे आगे बढ़ने लगते हैं, तो कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आता। उन्हें लगता है कि डराकर या धमकाकर हमें रोका जा सकता है।"

घटना की सूचना मिलने के बाद कदमकुआं थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय एक आठ...
मध्य प्रदेश 
शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

पंजाब: सुनाम के पास स्थित गांव भरूर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां...
राष्ट्रीय  पंजाब 
सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

रांची। झारखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना