भाई-भाभी ने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी 50 लाख की लूट की साजिश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई 50 लाख रुपये की लूट का खुलासा सिटी पुलिस ने शनिवार को दिया है। मामले में फरियादी के भाई, भाभी और उनके दो दोस्त आरोपी निकले हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से लूट की सामग्री बरामद कर ली है।

पुलिस ने बताया कि 04 जून को डबरा की पिछोर रोड पर रहने वाली मोनिका श्रीवास्तव के घर पर लूट की वारदात हुई, उस समय उनकी भाभी पिंकी श्रीवास्तव घर पर अकेली थी। उसने जो कहानी बताई उसके अनुसार दो लोग ऐसी सर्विस करने का बहाना लेकर घर में आए, उसके हाथ पैर बंधे मारपीट की और अलमारी में से सोना चांदी और लगभग 50 लाख रुपये का सामान लूट ले गए।

आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद ग्रामीण एडिशनल एसपी जयराज कुबेर, एसडीओपी सौरभ कुमार, सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी खंगाले। तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

पुलिस ने बताया कि पिछोर रोड के यादव ढाबे के पास पीड़ित महिला द्वारा बताए गए हुलिया की बाइक जाती हुई दिखी। बस एक क्लू के बाद पुलिस लगातार सीसीटीवी से आरोपियों तक पहुंच रही थी तो दूसरी ओर पीड़ित महिला पिंकी की कहानी में गड़बड़ी नजर आ रही थी। शक की सुई पिंकी के पति पर जाकर टिक गई। पुलिस ने पिंकी के पति शुभम श्रीवास्तव को गिरफ्त में लिया तो पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया और उसने अपने मित्र सोनू कौशिक निवासी ग्वालियर के साथ वारदात करना स्वीकार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि लूट गया जेवर ग्वालियर में तारागंज निवासी आसिफ खान के घर पर रख छुपा दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 46 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकदी और बाइक बरामद की है। कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रशांत शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवशांत पांडे,अविनाश पटसरिया, दिनेश सिंह,शिवम पाल,दीपक रावत,मिंटू परिहार, विनोद रावत सहित क्राइम ब्रांच की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

भर्ती घोटाले मामले में देवेंद्र नाथ का अनशन जारी, वांगचुक ने बढ़ाया हौसला

12वें दिन भी सत्याग्रह जारी, भूख हड़ताल पर अडिग आंदोलनकारी रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (पीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन...
झारखंड 
भर्ती घोटाले मामले में देवेंद्र नाथ का अनशन जारी, वांगचुक ने बढ़ाया हौसला

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष का प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई व अन्य मुद्दों पर विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन नई दिल्ली। संसद के मानसून...
राष्ट्रीय 
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष का प्रदर्शन

जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन पर फतेहाबाद के डीएमईओ निलंबित

डीएमईओ बोले- सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत फतेहाबाद। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में तैनात जिला विपणन प्रवर्तन...
उत्तर प्रदेश 
जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन पर फतेहाबाद के डीएमईओ निलंबित

विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

मानसून सत्र में हंगामे को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया निंदनीय लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

रेपो रेट को लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान, महंगाई अनुमान घटा

गवर्नर मल्होत्रा ने एमपीसी की तीन दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक की दी जानकारी  मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस...
महाराष्ट्र 
रेपो रेट को लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान, महंगाई अनुमान घटा

उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन पर फतेहाबाद के डीएमईओ निलंबित

डीएमईओ बोले- सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत फतेहाबाद। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में तैनात जिला विपणन प्रवर्तन...
उत्तर प्रदेश 
जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन पर फतेहाबाद के डीएमईओ निलंबित

विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

मानसून सत्र में हंगामे को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया निंदनीय लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 
   जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप