भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह फ्रांस दौरे में
वायु सेना प्रमुख ने ऑर्लियंस एयरबेस से ए-400एम विमान में उड़ान भरी
तीन दिन की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रमुख रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की
नई दिल्ली । भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की अपनी तीन दिन की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रमुख रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जिससे 'मेक इन इंडिया' पहल को आगे बढ़ाने में मदद मिली। उन्होंने ऑर्लियंस एयरबेस से ए-400एम विमान में उड़ान भरकर इसकी क्षमता को परखा।
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बलार्ड के एयर एंड स्पेस फोर्स मुख्यालय में चीफ ऑफ स्टाफ जनरल जेरोम बेलेंजर के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। यहां उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ सैन्य सम्मान दिया गया। एयर चीफ मार्शल ने फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति के सैन्य स्टाफ प्रमुख जनरल विंसेंट गिराउड से भी मुलाकात की और 'इकोल डी गुएरे', 'इकोल मिलिटेयर' में अधिकारियों को संबोधित किया, जिनमें एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत वहां मौजूद भारतीय ऑफिसर कैडेट भी शामिल थे। एयर स्टाफ प्रमुख ने मोंट-डी-मार्सन एयर कॉम्बैट सेंटर का दौरा किया।
फ्रांस में भारतीय दूतावास ने बताया कि एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की इस यात्रा ने भारतीय वायु सेना और फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स के बीच गहरी साझेदारी को और मजबूत किया है। एयर चीफ ने ऑर्लियंस एयरबेस से ए-400एम विमान में उड़ान भरी और डसॉल्ट एविएशन, थेल्स, सफरान और एमबीडीए जैसी प्रमुख रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जिससे 'मेक इन इंडिया' पहल को आगे बढ़ाने में मदद मिली।
ये खबर भी पढ़े : एनएचपीसी में छह फीसदी हिस्सेदारी बेचने की सरकार ने प्रक्रिया की शुरू , बिक्री पेशकश खुलीभारत ने एक जून को 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने के लिए लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की बड़ी सरकारी-से-सरकारी डील के लिए फ्रांस को 'लेटर ऑफ रिक्वेस्ट' (एलओआर) जारी किया है। इस डील के तहत फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन एक भारतीय कंपनी के साथ मिलकर भारत में 94 राफेल जेट बनाएगी। उम्मीद है कि फ़्रांसीसी पक्ष अगले दो से तीन महीनों में भारत के 'लेटर ऑफ रिक्वेस्ट' या टेंडर का जवाब देगा और दोनों पक्षों के बीच बातचीत और डील अगले एक साल के भीतर पूरी होने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़े : दिल्ली के उपराज्यपाल दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के सीडीई-आईईडीएस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिलप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जून के मध्य में फ्रांस का दौरा करने की उम्मीद है और फ्रांसीसी नेतृत्व के साथ बैठकों के दौरान राफेल डील पर भी चर्चा होने की संभावना है। वायु सेना के पास अभी 36 राफेल हैं और नौसेना पहले ही 26 राफेल विमानों का ऑर्डर दे चुकी है। अब 114 राफेल का ऑर्डर देने से भारत के पास यह संख्या 176 हो जाएगी। भारतीय नौसेना ने समुद्री खतरों से निपटने के लिए ऐसे 31 और विमान शामिल करने की इच्छा भी जताई है, इससे देश में राफेल की संख्या 200 से ज्यादा हो सकती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
