विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपणः दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डारीडीहा स्थित एन एजुकेशन 24 लाइब्रेरी परिसर में नंदी गौ सेवा एवं वृक्षारोपण संस्थान के बैनर तले बृहद वृक्षारोपण  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर पौधरोपण के साथ  पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर संस्थान की संस्थापक निशा पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ केवल पर्यावरण को शुद्ध ही नहीं करता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखता है।
निशा पाण्डेय  ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती का श्रृंगार हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। वृक्ष भंडारा के माध्यम से लोगों को पौधे उपलब्ध कराए गए तथा उनके संरक्षण का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित बस्ती और स्वच्छ वातावरण के लिए निरंतर वृक्षारोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि संस्थान द्वारा भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।इस अवसर पर अवनीश पाण्डेय बंटी, अमित गोंड, अजीत, आदित्य, शुभ, अखिल, प्रिंस, सनी, ममता, महिमा, रितु, नितिन ,आशुतोष आदि पर्यावरण प्रेमी, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके...
खेल 
अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

उत्तर प्रदेश

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा