शिक्षकों ने किया नवागत लेखाधिकारी का स्वागत

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने शुक्रवार को नवागत लेखाधिकारी विनय कुमार गौरव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के सुचारु संचालन में लेखाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि नवागत लेखाधिकारी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की वित्तीय समस्याओं का त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता को बढ़ावा देंगे। नवागत लेखाधिकारी ने स्वागत के लिए शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप सभी कार्यों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा विभागीय कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, संगठन मंत्री रुकुनुद्दीन, विवेककांत पाण्डेय, ब्लॉक अध्य्क्ष हरेंद्र यादव, अशोक यादव, सनद पटेल, मंत्री रामभवन यादव, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

-मुख्यमंत्री ने किया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर संगोष्ठी का शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी विंध्याचल में हुआ वृक्षारोपण

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा विंध्य अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश 