प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

-योगी ने कहा- कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-मुख्यमंत्री ने किया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर संगोष्ठी का शुभारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों से प्रकृति व जलस्रोतों को नुकसान पहुंचाने वाले भूमाफिया, वन माफिया, खनन माफिया व स्मगलरों के प्रति सजग रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सजग नागरिकों का दायित्व है कि मातृभूमि के प्रति दायित्वों का निर्वहन करें। योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को पांच संकल्प भी दिलाए। इसमें एक पेड़ मां के नाम लगाना, शरारती तत्वों व जीव-जंतुओं से पेड़ों की सुरक्षा, जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करना और प्रकृति के अनुरूप जीवन शैली अपनाना शामिल है। योगी ने कटाक्ष किया कोई टोंटी चोरी कर रहा है, कोई पानी बर्बाद कर रहा है, ऐसे लोगों को टोकें। जल संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाएं, कोशिश हो कि पानी व्यर्थ न हो।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान’ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने यहां प्रदर्शनी का अवलोकन किया, बच्चों को चॉकलेट दीं और आमजन को कपड़े के झोले देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। बच्चों के साथ सेल्फी ली और वृक्ष कलश में जल भी अर्पित किया।

ये खबर भी पढ़े : आखिरकार डीएम साहब बड़े या जिले का पूर्ति विभाग? संशय बरकरार

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जल है तो कल है, वन है तो जीवन है यानी जीवन चक्र एक-दूसरे के साथ जुड़ा है। फिर भी हमने इसकी सर्वाधिक उपेक्षा की। 40 से ऊपर हर व्यक्ति महसूस करता है कि पर्यावरण के साथ हुए खिलवाड़ की कीमत को दुनिया किस रूप में चुका रही है। 25 वर्ष पहले और वर्तमान मौसम चक्र में एक से डेढ़ महीने का अंतर आ गया। भारत व उत्तर प्रदेश में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है। मौसम चक्र में अंतर से सर्वाधिक प्रभावित किसान होगा। उसकी आमदनी प्रभावित होगी, अतिवृष्टि-अनावृष्टि का सामना करना पड़ेगा। खाद्यान्न संकट खड़ा हो सकता है। असमय घटित होने वाली आपदाएं चेतावनी भी हैं।

कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

मां व मातृभूमि के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करें

योगी ने कहा कि हमारे पूर्वजों व ऋषि परंपरा ने पर्यावरण के प्रति आगाह किया था। हम खुद को धरती मां का पुत्र कहते हैं। लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम ने लक्ष्मण जी से कहा “अपि स्वर्णमयी लंका न मे लक्ष्मण रोचते, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी”। अर्थात लंका भले ही सोने की क्यों न हो, लेकिन मुझे यह अच्छी नहीं लगती। जिस मां ने जन्म दिया है, जहां हमने जन्म लिया है, उसके प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन और कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारा दायित्व होना चाहिए। मां व मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है। भगवान राम की कही गई बातें आज भी हर भारतीय के लिए प्रासंगिक हैं।

टेट के सवाल को लेकर जन प्रतिनिधि जबाब दो अभियान चलायेंगे शिक्षक ये खबर भी पढ़े : टेट के सवाल को लेकर जन प्रतिनिधि जबाब दो अभियान चलायेंगे शिक्षक

निरोग रहने तक ही भौतिक उपलब्धियां

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भौतिक उपलब्धियां क्षणिक हैं। इनकी उपलब्धि तभी तक है, जब तक आप निरोग होकर आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं। पर्यावरण के समक्ष चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत के ग्रंथों का अवलोकन करें। भारत की परंपरा में हर जीव-जंतु के प्रति हमारे संबंध जोड़े गए हैं। भगवान शंकर के गले में सर्प और सवारी नंदी है। कार्तिकेय की सवारी मोर, गणपति की मूषक और मां भगवती की सवारी शेर है। हर कालखंड में बैल की पूजा और गोमाता को मान्यता दी गई है। वे कृषि प्रधान व्यवस्था का आधार हैं। सर्प को किसान मित्र के रूप में मान्यता दी गई है। यह जीवन चक्र आपस में जुड़ा है।

कुकरैल और लखनऊ के तापमान में अंतर

उन्होंने कुकरैल वन क्षेत्र के शानदार प्राकृतिक वातावरण का जिक्र करते हुए कहा कि वहां और लखनऊ के तापमान में अंतर होता है। लखनऊ में 45 तो कुकरैल में तापमान 40 या उससे कम होगा। प्रकृति की गोद में जो भी आगे बढ़ेगा, वह आरोग्यता के लिए महत्वपूर्ण होगा। हमने कुकरैल से अवैध कब्जे हटाए। आज कुकरैल के किनारे लखनऊ का सबसे शानदार प्राकृतिक दृश्य ‘सौमित्र वन’ भी दिख रहा है।

प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानवता सुरक्षित रहेगी

मुख्यमंत्री योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम ‘इंस्पायर्ड बाई नेचर फॉर क्लाईमेट फॉर अवर फ्यूचर’ का जिक्र किया और कहा कि स्वच्छ वायु, निर्मल जल, उपजाऊ भूमि व हरित वन मानव सभ्यता की जीवन रेखा हैं। जब प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानवता सुरक्षित रह पाएगी। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में जल व सबमर्सिबल की व्यवस्था हो गई है, लेकिन पहले कुआं खोदना पवित्र कार्य माना जाता था। दस कुओं के बराबर एक बावड़ी, दस बावड़ी के बराबर एक तालाब, दस तालाब के बराबर एक पुत्र और दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है यानी वृक्ष का महत्व सर्वाधिक है। आज सरकारी व निजी नर्सरी में 55 करोड़ पौधे तैयार हैं। आज प्रदेश भर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पांच करोड़ पौधे लग रहे हैं। अब जुलाई में महाभियान चलाएंगे और एक दिन में नागरिकों के साथ मिलकर 35 करोड़ पौधे लगाएंगे।

रामगढ़ताल व चिलुआताल को किया संरक्षित

योगी ने तालों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हमने गोरखपुर में 1400 एकड़ में फैले रामगढ़ताल व 400-500 एकड़ में फैले चिलुआताल को संरक्षित किया है। ये नेचुरल वाटर बॉडी है। मुख्यमंत्री ने उन ग्राम प्रधानों की भी सराहना की, जिन्होंने ग्राम पंचायत में वेटलैंड या रामसर साइट्स के रूप में इसे आगे बढ़ाने में योगदान दिया है या उनके चिह्नीकरण व नोटिफिकेशन से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती की ऐतिहासिक व पौराणिकता पर बल दिया और बताया कि पहले इसकी उपेक्षा होती थी लेकिन आज वहां केन नाला को बॉयोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में अधिसूचित किया गया है। उप्र में नौ वर्ष में 242 करोड़ पौधे लगाए गए।

समारोह में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक, प्रमुख सचिव (वन) वी हेकाली झिमोमी, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष आरपी सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी आदि की मौजूदगी रही।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चिड़ियाघर में जल्द बढ़ेगी जानवरों की संख्या, कई नए वन्यजीवों की होगी एंट्री

लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान चिड़ियाघर में जल्द ही कई नए वन्यजीवों की आमद होने जा रही है।...
उत्तर प्रदेश 
चिड़ियाघर में जल्द बढ़ेगी जानवरों की संख्या, कई नए वन्यजीवों की होगी एंट्री

मेडिकल असिस्टेंट के बेटे ने की सुसाइड, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, जांच जारी

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी गांव स्थित हीरालालखेड़ा मजरा में हॉस्पिटल के मेडिकल असिस्टेंट के बेटे ने सुसाइड कर...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल असिस्टेंट के बेटे ने की सुसाइड, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, जांच जारी

लखनऊ में रक्षामंत्री ने लगाया शमी का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर कस्तूरबा पार्क, लखनऊ छावनी में प्रधान निदेशालय, रक्षा सम्पदा, मध्य कमान और छावनी परिषद् लखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में रक्षामंत्री ने लगाया शमी का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस मुख्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस मुख्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

बड़ौदा आरसेटी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अम्बेडकरनगर। बड़ौदा आरसेटी अम्बेडकरनगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...