टेट के सवाल को लेकर जन प्रतिनिधि जबाब दो अभियान चलायेंगे शिक्षक

एकजुटता से निकलेगा समस्याओं का हल-उदयशंकर शुक्ल

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में  संगठन के पदाधिकारियों ने  टीईटी की अनिवार्यता को  केंद्र सरकार से 2011 से पूर्व नियुक्त उत्तर प्रदेश के 1.86 लाख शिक्षकों सहित देश भर के लगभग 20 लाख शिक्षकों को इस संकट से निकालने हेतु अध्यादेश लाकर सेवा सुरक्षा करने की मांग की।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने शिक्षकों का आवाहन किया कि वे अपने हितों के लिये संघर्ष तेज करें और 5 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रदेश भर के जनप्रतिनिधि जवाब दो अभियान में  पूरी ताकत से जुट जाय।
बैठक में संघ ने सभी संगठनों को एक मंच पर आकर संयुक्त संघर्ष करने का आह्वान किया । महासंघ ने निर्णय लिया है कि शिक्षक अब शिक्षण कार्य के अतिरिक्त कोई  गैर-शैक्षणिक कार्य नहीं करेंगे। महासंघ द्वारा 5 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रदेश भर के जनप्रतिनिधि जवाब दो अभियान में सांसद और विधायक को ज्ञापन देकर विधानसभा तथा विधान मंडल में आवश्यक विधायी संशोधन बिल लाने और शिक्षक हितों की मांग की जाएगी।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि अगर शिक्षक मुद्दे का समाधान नहीं किया जाएगा तो सितंबर माह में लखनऊ में एक महाआंदोलन किया जाएगा। बैठक में जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, तौआब अली, अभय सिंह यादव, राज कुमार सिंह,शैल शुक्ला, विजय प्रताप वर्मा, विनोद कुमार गौतम, पीयूष मौर्य, संतोष शुक्ला, ओम प्रकाश पाण्डेय, हरीश चौधरी, अभिषेक उपाध्याय, रजनीश मिश्रा, उमा शंकर मणि, दिवाकर सिंह, राजेश कुमार, कन्हैयालाल,  रीता शुक्ला, विवेकानंद चौरसिया सहित अनेक  शिक्षक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक लगाने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन पर रोक...
राष्ट्रीय 
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक लगाने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का इनकार

कर्नाटक में विभाग बंटवारे पर बगावत, मंत्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा

बेंगलुरु। कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। जल संसाधन...
राष्ट्रीय 
कर्नाटक में विभाग बंटवारे पर बगावत, मंत्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

लखनऊ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

मीरजापुर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी बोले- नकल पर होगी सख्त कार्रवाई

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025...

यूपी "बाहुबली युग" से आगे बढ़कर "बायो युग" की ओर अग्रसर है : राजनाथ सिंह

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल) एवं लखनऊ छावनी बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी "बाहुबली युग" से आगे बढ़कर "बायो युग" की ओर अग्रसर है : राजनाथ सिंह