मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55 वें जन्मदिन अस्पतालों, वृद्धाश्रम को दिया कूलर

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर हर्रैया विधायक  अजय सिंह ने जनसेवा और  मानवता का संदेश देते हुए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल एवं वृद्धा आश्रम में कूलर और फलों का वितरण किया गया।शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों उनके तीमारदारों एवं वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए तथा भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में 05, महिला अस्पताल में 04एवं वृद्धाश्रम के लिए 02 कूलर उपलब्ध कराया जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। उनके जन्म दिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का मूल मंत्र है।
विधायक ने अस्पताल प्रशासन एवं वृद्धाश्रम के जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। अंत में रमवापुर पाठक निवासी मुन्ना जो 8 वर्षों से वृद्धा आश्रम में निःशुल्क वृद्धो का दाढ़ी बाल बनाने का कार्य कर रहे है उनका विधायक अजय सिंह के द्वारा अंग वस्त्र एवं सहयोग राशि भेंटकर सम्मानित किया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरैया विधायक प्रतिनिधि पं० सरोज मिश्रा, सीएमओ राजीव निगम,सीएमएस महिला अनिल कुमार, अधीक्षक खालिद सिद्दीकी, देवेंद्र पाल,रविन्द्र सिंह उर्फ लाल बाबू, ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह, अभिजीत सिंह, वीरेंद्र पाल, कृष्ण चन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, अमरनाथ सिंह भावेश पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, जयंत मिश्र, सिद्धांत मिश्र, शिवांश उपाध्याय, प्रेरित पाल, हैप्पी सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, चिकित्सक, अस्पताल कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

-मुख्यमंत्री ने किया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर संगोष्ठी का शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी विंध्याचल में हुआ वृक्षारोपण

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा विंध्य अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी विंध्याचल में हुआ वृक्षारोपण

उत्तर प्रदेश

प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

-मुख्यमंत्री ने किया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर संगोष्ठी का शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी