गौरव गुप्ता ने व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी से सम्बंधित कई मुद्दे को लेकर सौंपा ज्ञापन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - आज व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारी नेता एवं पूर्व रेलवे सलाहकार समिति सदस्य गौरव गुप्ता विक्की ने विक्रेता द्वारा GSTR - 3B रिटर्न (फाइल) न करने पर खरीदार का ITC ना काटने एवं कटे ITC को रिवर्स करने के संबंध में डीसी प्रभाकर सरोज उपेंद्र यादव महेश केके गौतम को वित्त मंत्री भारत सरकार एवं कमिश्नर जीएसटी उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के माध्यम से गौरव गुप्ता ने बताया कि अगर विक्रेता द्वारा GSTR - 3B रिटर्न फाइल नहीं किया जाता है तो खरीदार से ITC क्लेम ना किया जाए ना ही उनकी आईटीसी काटी जाए। कुछ विक्रेता फ्राड करने के उद्देश्य से ऐसा करते हैं लेकिन ईमानदार विक्रेता जिन्हें व्यापार कर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करना है वो ऐसा कभी नहीं करता है वही अकसर देखा गया है कि खरीदार जिस विक्रेता से वर्षों से माल खरीद रहा है और विक्रेता द्वारा समय-समय पर R1 और 3b रिटर्न फाइल किया जाता है लेकिन अगर किसी कारणवश विक्रेता 3b फाइल नहीं करता है या अपना व्यापार बंद कर देता है तो जीएसटी के नियमानुसार उसका आर्थिक दंड खरीदार को भुगतना पड़ता है जिससे खरीदार के ऊपर आर्थिक बोझ पड़ता है ।गौरव गुप्ता विक्की ने बताया कि अगर खरीदार द्वारा अपने खरीद और भुगतान संबंधित सारे कागजात दिखाया जाता है तो खरीदार से ITC क्लेम ना किया जाए ना ही उसकी आईटीसी काटा जाय।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

-मुख्यमंत्री ने किया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर संगोष्ठी का शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी विंध्याचल में हुआ वृक्षारोपण

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा विंध्य अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी विंध्याचल में हुआ वृक्षारोपण

उत्तर प्रदेश

प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

-मुख्यमंत्री ने किया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर संगोष्ठी का शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी