संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से एक विवाहिता की उपचार के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी
26 वर्षीय संतरा देवी पत्नी सुशील कुमार बिंद ने बुधवार दोपहर किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोंई ले गए। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

मंडलीय अस्पताल में भी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू भेज दिया। जहां उपचार के दौरान देर रात विवाहिता ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।

मृतका अपने पीछे चार वर्षीय बेटी श्रद्धा, दो वर्षीय पुत्र सतीश और एक वर्षीय पुत्र संदीप को छोड़ गई है। मां की मौत से तीनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विवाहिता ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

मृतका का मायका विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर कला गांव के महुआडांड़ मजरे में है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंच गए।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मायके पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज जिले के घूरपुर में युवक की सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज जिले के घूरपुर में युवक की सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा में एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

नोएडा । नोएडा में थाना जारचा में एक व्यक्ति ने गुरुवार काे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके गांव के...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

जिले के बुनियादपुर ट्रैफिक मोड़ पर भीषण आग में कपड़ा गोदाम जलकर खाक

दक्षिण दिनाजपुर। जिले के बुनियादपुर ट्रैफिक मोड़ पर गुरुवार सुबह एक कपड़ा व्यवसायी के गोदाम में भीषण आग लगने से...
पश्चिम बंगाल 
जिले के बुनियादपुर ट्रैफिक मोड़ पर भीषण आग में कपड़ा गोदाम जलकर खाक

मंडलायुक्त ने पौड़ी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर परखी स्वास्थ्य सेवाएं

देहरादून । गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय, पौड़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा सुविधाओं...
उत्तराखंड 
मंडलायुक्त ने पौड़ी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर परखी स्वास्थ्य सेवाएं

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद एबीआरएसएम का विस्तार, सदस्य संख्या 40 हजार के पार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध शिक्षक संगठन अखिल भारतीय राष्ट्रीय...
पश्चिम बंगाल 
 बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद एबीआरएसएम का विस्तार, सदस्य संख्या 40 हजार के पार

जमशेदपुर पहुंचने पर दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां का टाटानगर स्टेशन पर स्वागत

जमशेदपुर । पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां के दिल्ली दौरे से लौटकर जमशेदपुर पहुंचने पर गुरुवार को उनके...
झारखंड 
 जमशेदपुर पहुंचने पर दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां का टाटानगर स्टेशन पर स्वागत

उत्तर प्रदेश

नोएडा में एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

नोएडा । नोएडा में थाना जारचा में एक व्यक्ति ने गुरुवार काे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके गांव के...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर...
उत्तर प्रदेश 
 सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, दो दिन में 25 वाहनों पर कार्रवाई

उन्नाव। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान लगातार जारी है। सहायक संभागीय परिवहन...
उत्तर प्रदेश 
अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, दो दिन में 25 वाहनों पर कार्रवाई