मंडलायुक्त ने पौड़ी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर परखी स्वास्थ्य सेवाएं

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

देहरादून । गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय, पौड़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की तथा अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने केंद्रीय औषधि भंडार, बायोकेमिस्ट्री लैब, हेमेटोलॉजी लैब, हार्मोनल लैब, इंजेक्शन रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष, आईसीयू, एक्स-रे कक्ष तथा आपातकालीन सेवा इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया।

आयुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी संवाद किया।

उन्होंने पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों सोहन सिंह एवं आशीष थपलियाल का हालचाल जाना और उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं सेवाओं के संबंध में भी फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अस्पताल में फायर सेफ्टी ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अग्निशमन यंत्रों एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों को हर समय पूर्ण रूप से कार्यशील एवं दुरुस्त रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा सीटी स्कैन कक्ष में क्षतिग्रस्त टाइल्स को शीघ्र बदलने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों, चिकित्सा उपकरणों, मानव संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं, आवश्यकताओं एवं कमियों का विस्तृत विवरण तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल.डी. सेमवाल ने आयुक्त को जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा सुविधाओं, मानव संसाधनों तथा विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी ने दिए सभी होटलों,भवनों की फायर सेफ्टी आडिट का निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अग्निशमन सुरक्षा सुनिश्चिचत करने के लिए सभी बहुमंजिला भवनों, सरकारी...
उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री योगी ने दिए सभी होटलों,भवनों की फायर सेफ्टी आडिट का निर्देश

हरिद्वार में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए नाम पट्टिकाएं होंगी द्विभाषीय

हरिद्वार । उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के...
महाराष्ट्र 
 हरिद्वार में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए नाम पट्टिकाएं होंगी द्विभाषीय

हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन

मुंबई । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76...
महाराष्ट्र 
हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन

पुलिस-बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में राजस्थान के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

देहरादून । देहरादून पुलिस को गुरुवार को तड़के बड़ी सफलता मिली। नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और...
उत्तराखंड 
पुलिस-बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में राजस्थान के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने दिए सभी होटलों,भवनों की फायर सेफ्टी आडिट का निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अग्निशमन सुरक्षा सुनिश्चिचत करने के लिए सभी बहुमंजिला भवनों, सरकारी...
उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री योगी ने दिए सभी होटलों,भवनों की फायर सेफ्टी आडिट का निर्देश

नोएडा में एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

नोएडा । नोएडा में थाना जारचा में एक व्यक्ति ने गुरुवार काे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके गांव के...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर...
उत्तर प्रदेश 
 सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया