हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मुंबई । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं और लिवर से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज 4 जून को मुंबई में किया जाएगा। फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पहलाज निहलानी बॉलीवुड के उन निर्माताओं में शुमार थे, जिन्होंने कई सफल और चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। उनके बैनर तले बनी 'आंखें', 'अंदाज', 'तलाश', 'रंगीला राजा' और 'जूली 2' जैसी फिल्मों ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म ट्रेड विश्लेषक अतुल मोहन ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि पहलाज निहलानी का फिल्म उद्योग में विशेष सम्मान था। उन्होंने याद किया कि वितरक उनकी फिल्मों पर भरोसा करते थे और मानते थे कि जिस प्रोजेक्ट से पहलाज जुड़ते हैं, उसकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

पहलाज निहलानी ने वर्ष 2015 से 2017 तक सीबीएफसी अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। उनका कार्यकाल फिल्मों की सेंसरशिप और प्रमाणन को लेकर हुए कई विवादों और चर्चाओं के कारण सुर्खियों में रहा। हालांकि, उनके करीबी सहयोगियों का कहना है कि वह फिल्मकारों को समय पर प्रमाणपत्र दिलाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहते थे और जरूरत पड़ने पर छुट्टी के दिन भी स्क्रीनिंग आयोजित कराते थे। निर्माता, वितरक और प्रशासक के रूप में उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

टिहरी गढ़वाल में मुख्य सचिव ने बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया

टिहरी गढ़वाल । मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गुरुवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के तपोवन स्थित बजरंग सेतु और नरेंद्रनगर...
उत्तराखंड 
 टिहरी गढ़वाल में मुख्य सचिव ने बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया

पूर्वी सिंहभूम में भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम  । खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी...
झारखंड 
 पूर्वी सिंहभूम में भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नाहन में विश्व साइकिल दिवस पर उम्मीद फाउंडेशन द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

नाहन। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उम्मीद फाउंडेशन द्वारा पांवटा साहिब के बद्रीपुर में साइकिल रैली का आयोजन किया...
हिमाचल 
  नाहन में विश्व साइकिल दिवस पर उम्मीद फाउंडेशन द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने राजनीति से लिया संन्यास

हुगली । पश्चिम बंगाल के पूर्व परिवहन मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने सक्रिय राजनीति से...
पश्चिम बंगाल 
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने राजनीति से लिया संन्यास

उज्जैन पहुंचकर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने परिवार के साथ गुरुवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर...
मध्य प्रदेश 
 उज्जैन पहुंचकर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन

उत्तर प्रदेश

10 जून से सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के रोजगारपरक ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ

वाराणसी । सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक डिप्लोमा एवं षाणमासिक...
उत्तर प्रदेश 
10 जून से सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के रोजगारपरक ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ

मुख्यमंत्री योगी ने दिए सभी होटलों,भवनों की फायर सेफ्टी आडिट का निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अग्निशमन सुरक्षा सुनिश्चिचत करने के लिए सभी बहुमंजिला भवनों, सरकारी...
उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री योगी ने दिए सभी होटलों,भवनों की फायर सेफ्टी आडिट का निर्देश

नोएडा में एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

नोएडा । नोएडा में थाना जारचा में एक व्यक्ति ने गुरुवार काे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके गांव के...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर...
उत्तर प्रदेश 
 सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू