हरिद्वार में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए नाम पट्टिकाएं होंगी द्विभाषीय

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हरिद्वार । उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए सभी शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर हिन्दी के साथ संस्कृत भाषा में भी नाम पट्टिकाएं और सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के व्यापक उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। इसके तहत शासकीय कार्यालयों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, राज्य के प्रवेश द्वारों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर द्विभाषीय बोर्ड स्थापित किए जाएंगे।

जनपद के सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कार्यालयों एवं अधीनस्थ संस्थानों की नाम पट्टिकाओं को तत्काल प्रभाव से हिन्दी और संस्कृत दोनों भाषाओं में अंकित करें। संस्कृत अनुवाद से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा हरिद्वार तथा नामित नोडल अधिकारी वाणी भूषण भट्ट से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही, संस्कृत में तैयार की गई नाम पट्टिकाओं के छायाचित्र संबंधित अधिकारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के इन निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

पहले भूकंप की गहराई 98 किलोमीटर और दूसरे की 88 किलोमीटर रही
अंतर्राष्ट्रीय 
कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 की शुरुआत भी खराब रही और टीम नौ रन पर दो विकेट...
खेल  दिल्ली 
डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत

हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

आसपास के लोगों ने दुकान में निर्माण और सामान रखने के तरीके पर सवाल उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

बिजली बिल भुगतान में रहें सतर्क, साइबर ठगी से बचने अधिकृत माध्यमों का करें इस्तेमाल

किसी भी अनजान मोबाइल नंबर से आए फोन या व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर किसी भी मोबाइल नंबर पर देयकों...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिजली बिल भुगतान में रहें सतर्क, साइबर ठगी से बचने अधिकृत माध्यमों का करें इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश

हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

आसपास के लोगों ने दुकान में निर्माण और सामान रखने के तरीके पर सवाल उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस