टिहरी जिले के देवप्रयाग में गंगा नदी पर गिरी कार, दो लोगों की मौत

रेस्क्यू अभियान जारी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

देवप्रयाग । उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग में मंगलवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरते हुए गंगा नदी में समा गई। रेस्क्यू टीमों ने मौके से दो लोगों के शव बरामद किए हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। अन्य संभावित लापता लोगों की तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और जल पुलिस की टीमें सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

पुलिस के अनुसार देवप्रयाग में सैनिक होटल और पंत गांव के बीच डंपिंग जोन के समीप तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क किनारे लगे मजबूत सुरक्षा पैराफिट को तोड़ते हुए खाई में नीचे गंगा नदी में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि कार सीधे नदी की तेज धाराओं में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू अभियान के दौरान दो लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। गंगा नदी का तेज बहाव राहत एवं बचाव कार्य में चुनौती बना हुआ है। जल पुलिस के गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हुई हैं।

पुलिस प्रशासन के अनुसार वाहन में सवार लोगों की वास्तविक संख्या और दुर्घटना से जुड़े अन्य कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

लखनऊ।  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक नई पहल करते हुए अनाज भूनने वाले भुर्जी, भोजवाल और भड़भूजा समाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

विकास खण्ड स्तर पर बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं...