एनएचपीसी में छह फीसदी हिस्सेदारी बेचने की सरकार ने प्रक्रिया की शुरू , बिक्री पेशकश खुली

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने मंगलवार को देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी नेशनल हाइड्रो पॉवर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) में अपनी छह फीसदी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके शेयर बिक्री के लिए न्यूनतम मूल्य 71 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। विनिवेश लक्ष्य के तहत शुरू की गई इस प्रक्रिया के तहत इस कंपनी में सरकार अपने शेयरों को डिस्काउंट पर बेच रही है।

एनएचपीसी के अनुसार इस बिक्री से सरकारी खजाने में 4,300 करोड़ रुपये आने का अनुमान है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2025—26 की चौथी तिमाही में 1,549 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सोमवार को एनएचपीसी कंपनी का शेयर 77.19 रुपये पर बंद हुआ। इसकी तुलना में 71 रुपये प्रति शेयर का ओएफएस मूल्य करीब 8 फीसदी की छूट पर मिल रहा है। एनएचपीसी का शेयर पिछले बंद भाव से 2.07 फीसदी नीचे बंद हुआ था, लेकिन मंगलवार को बाजार खुलने पर इसमें 5.48 फीसदी की गिरावट दिखने लगी और बाजार भाव फिसलकर 72 रुपये के आसपास पहुंच गया है।

वित्त वर्ष 2026-27 में भारत सरकार 'ऑफर फॉर सेल' (ओएफएस) के जरिए सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनएचपीसी में 6 फीसदी की अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। इससे पहले सरकार ने कोल इंडिया लिमिडेट और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेची है। सरकार का एनएचपीसी के शेयरों की होने वाली बिक्री से लगभग 4,200 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। यह केंद्र सरकार के वित्त वर्ष 2027 के विनिवेश के बड़े लक्ष्य का एक अहम हिस्सा है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ