2047 तक कांग्रेस-सपा सत्ता से रहेंगी दूर’, कौशाम्बी में केशव बोले- 2027 में 300 पार कर भाजपा बनाएगी सरकार

कौशाम्बी दौरे पर डिप्टी सीएम ने की प्रेसवार्ता, अधिकारियों संग समीक्षा बैठक; सिराथू में नवनिर्मित रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन और किया वृक्षारोपण

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

FB_IMG_1780657799958कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कौशाम्बी दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए दावा किया कि वर्ष 2047 तक केंद्र में कांग्रेस और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी, जबकि कौशाम्बी जिले की सभी तीनों विधानसभा सीटों पर भी भाजपा विजय प्राप्त करेगी।मां शीतला देवी अतिथि गृह, संयारा में आयोजित प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं और उन्होंने अपने नेतृत्व में 12 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा किया है। आने वाले वर्षों में वह भारत के इतिहास में सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने का गौरव भी प्राप्त करेंगे।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं।विश्व पर्यावरण दिवस के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण करने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा हरित आवरण बढ़ाने के लिए वन क्षेत्रफल में वृद्धि अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पत्रकार के प्रश्न के उत्तर में, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जाति के आधार पर एनकाउंटर किए जाने के आरोपों का उल्लेख किया गया था, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। किसी भी अपराधी के खिलाफ कानून के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने शासनकाल की कानून-व्यवस्था को भी याद करना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने सिराथू में नवनिर्मित रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही राजकीय महाविद्यालय सिराथू परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

-मुख्यमंत्री ने किया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर संगोष्ठी का शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी