संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र* के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व में थाना महुली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा युवती को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया ।
दिनांक 05.06.2026 को समय लगभग 03:10 बजे ग्राम अजाव थाना महुली जनपद संतकबीरनगर निवासिनी महिला द्वारा थाना महुली पर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री दिनांक 04.06.2026 को घर से बिना बताए नाराज होकर कहीं चली गई है । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना महुली पर गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना महुली पुलिस द्वारा तत्काल खोजबीन प्रारम्भ की गई । पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए अथक प्रयास एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप दिनांक 06.06.2026 को गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर लिया । आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत युवती को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया।
युवती की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा संतकबीरनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं संरक्षण के साथ-साथ गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।*