सीएम योगी ने गोंडा को दी 516 करोड़ की 262 परियोजनाओं की सौगात

सिर्फ नोएडा-गाजियाबाद नहीं, अब गोंडा भी निवेश का केंद्र: मुख्यमंत्री ने किया ₹516 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

  • कहा– अब विकास की नई पहचान बन रहा है गोंडा
  • मुख्यमंत्री ने 262 परियोजनाओं का किया शुभारंभ, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र व सहायता सामग्री

गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को गोंडा जनपद के कर्नलगंज क्षेत्र स्थित चकरौत ग्राम सभा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनकल्याण एवं विकास को समर्पित ₹516 करोड़ की लागत वाली 262 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जन कल्याणकारी योजना के लाभार्थियों को मंच पर बुलाकर लाभान्वित किया। 

आयुक्त देवी पाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल एवं जिलाधिकारी गोंडा प्रियंका निरंजन ने संयुक्त रूप से दुर्गा माता जी की प्रतिमा भेंटकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी  ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, उनसे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने गोंडा के नागरिकों को इन परियोजनाओं की सौगात मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ये खबर भी पढ़े :  बस स्टेशन के होटल-ढाबों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं अन्य सहायता सामग्री वितरित की तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा लाभार्थियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन किया।

सिर्फ नोएडा-गाजियाबाद में नहीं,गोण्डा में भी हो रहा विकास
मुख्यमंत्री ने कहा- आज यूपी के नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है। यूपी पुलिस की 60 हजार सिपाहियों की भर्ती में गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के युवा भर्ती हुए हैं। अब निवेश केवल गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और नोएडा में ही नहीं, बल्कि गोंडा में भी हो रहा है। अब कोई भेदभाव नहीं हो रहा। अब चेहरा और जाति नहीं देखी जा रही। अब सिर्फ पात्रता देखी जा रही है। कोई किसी जाति, वर्ग का हो उसे लाभ दिया जा रहा है। बिना भेदभाव के गांव तक हर योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा

कार्यक्रम के दौरान सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक तरबगंज प्रेम नारायन पांडेय, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, विधायक करनैलगंज अजय सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित कुमार पाठक, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ