जयपुर में स्वनिधि योजना समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों की समीक्षा के लिए शनिवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ उपलब्ध कराने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, उनकी स्वीकृति, ऋण वितरण की प्रगति तथा विभिन्न कारणों से लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और छोटे स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी संबंधित विभागों और बैंकिंग संस्थाओं को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 27 जनवरी 2026 के बाद से योजना के तहत 34 हजार 893 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 14 हजार 169 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जबकि 12 हजार 129 लाभार्थियों को ऋण वितरण भी किया जा चुका है।

समीक्षा के दौरान 2 हजार 616 लंबित आवेदनों पर विशेष चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पात्र आवेदनों की जांच और स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा तकनीकी या प्रक्रियागत कारणों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े नागरिकों को वित्तीय सहायता समय पर मिले, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिले और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

बैठक में यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का शुभारंभ वर्ष 2020 में किया गया था। योजना का प्रथम चरण दिसंबर 2025 में पूरा हो चुका है, जबकि इसका संचालन वर्ष 2030 तक जारी रहेगा।

समीक्षा बैठक में रवि जैन सहित स्वायत्त शासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो मासूम समेत तीन की मौत ये खबर भी पढ़े : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो मासूम समेत तीन की मौत

जयपुर में आरएआई फाउंडेशन का भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 34 देशों के राजदूत शामिल ये खबर भी पढ़े : जयपुर में आरएआई फाउंडेशन का भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 34 देशों के राजदूत शामिल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घर के बाहर गाली-गलौज,विरोध करने पर हुई मारपीट, सीसीटीवी कैमरा तोड़ा

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरौली गांव में घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी...
उत्तर प्रदेश 
घर के बाहर गाली-गलौज,विरोध करने पर हुई मारपीट, सीसीटीवी कैमरा तोड़ा

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने विकास भवन के सभागार में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध...
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

लखनऊ । रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

भाजपा सरकार ने नौ साल में विकास की जगह फैलाया भेदभाव और नफरत : अखिलेश 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से...