100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कर्मभूमि रियल स्टेट का निदेशक गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्लू), उत्तर प्रदेश के विशेष अभियान के तहत कर्मभूमि रियल स्टेट कंपनी लिमिटेड के निदेशक और वांछित अभियुक्त महिपाल सिंह को मथुरा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से ईओडब्लू की जांच में वांछित चल रहा था।

ईओडब्लू के विशेष प्रकोष्ठ लखनऊ द्वारा दर्ज मामले की विवेचना के दौरान सामने आया कि कंपनी के निदेशकों ने वर्ष 2011 से 2015 के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शाखाएं खोलकर लोगों को कम समय में धन दोगुना करने और सस्ते दामों पर प्लॉट व फ्लैट उपलब्ध कराने का लालच दिया। इस दौरान निवेशकों से करीब 100 करोड़ रुपये जुटाए गए।

अवैध हुक्का बार के संचालक एवं 2 सहकर्मी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद  ये खबर भी पढ़े : अवैध हुक्का बार के संचालक एवं 2 सहकर्मी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

जांच में आरोप है कि निवेशकों को न तो वादे के अनुसार प्लॉट और फ्लैट दिए गए और न ही उनकी जमा राशि लौटाई गई। कंपनी के निदेशकों ने कथित रूप से आपराधिक षड्यंत्र के तहत निवेशकों की रकम का गबन कर लिया और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गए।

पर्यावरण दिवस: महापौर और नगर आयुक्त ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का सन्देश ये खबर भी पढ़े : पर्यावरण दिवस: महापौर और नगर आयुक्त ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का सन्देश

ईओडब्लू के अनुसार, आरोपी महिपाल सिंह ने अन्य सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर धोखाधड़ी और जालसाजी के जरिए निवेशकों की रकम का दुरुपयोग किया। मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

 उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा  के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया ये खबर भी पढ़े :  उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा  के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

पुलिस महानिदेशक, ईओडब्लूके निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत ईओडब्लू कानपुर सेक्टर की टीम ने 6 जून 2026 को मथुरा से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।ईओडब्लू ने बताया कि मामले में नामजद अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल पर साइबर हमला, डेटा लॉक, हैकर्स ने मांगी 75 लाख की फिरौती

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर स्थित कैंसर केयर फाउंडेशन के कैंसर अस्पताल पर एक गंभीर साइबर हमले की घटना सामने...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल पर साइबर हमला, डेटा लॉक, हैकर्स ने मांगी 75 लाख की फिरौती

बंगाल काे एक लाख करोड़ की साैगात, दिल्ली-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन समेत 61 नई रेल परियोजनाओं का ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रेल बुनियादी ढांचे को नई गति देने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार ने लगभग...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
बंगाल काे एक लाख करोड़ की साैगात, दिल्ली-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन समेत 61 नई रेल परियोजनाओं का ऐलान

एनटीपीसी विंध्याचल में जेम-2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित

सोनभद्र। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा संचालित बालिका सशक्तिकरण मिशन अभियान 2026 का भव्य समापन समारोह 06 जून को उमंग भवन में...
उत्तर प्रदेश 
एनटीपीसी विंध्याचल में जेम-2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश

एनटीपीसी विंध्याचल में जेम-2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित

सोनभद्र। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा संचालित बालिका सशक्तिकरण मिशन अभियान 2026 का भव्य समापन समारोह 06 जून को उमंग भवन में...
उत्तर प्रदेश 
एनटीपीसी विंध्याचल में जेम-2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित

हिंडाल्को में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

रेनुकूट, सोनभद्र। हिंडाल्को रेणुकूट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
हिंडाल्को में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस