हुगली: विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद चंदननगर निगम में तृणमूल को बड़ा झटका

30 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हुगली । विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की पराजय का असर अब चंदननगर नगर निगम पर भी साफ दिखाई देने लगा है। चंदननगर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार इंद्रनील सेन की हार के बाद निगम की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। शुक्रवार को निगम के 30 तृणमूल पार्षदों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

33 वार्डों वाले चंदननगर नगर निगम में अब तक 31 तृणमूल कांग्रेस और 2 माकपा (सीपीआईएम) के पार्षद थे। शुक्रवार सुबह पांच पार्षदों ने इस्तीफा दिया था, जबकि रात में 25 अन्य पार्षदों ने भी अपना त्यागपत्र निगम की चेयरपर्सन स्निग्धा राय को सौंप दिया। साथ ही पार्षदों ने ई-मेल के माध्यम से अपना इस्तीफा निगम आयुक्त को भी भेज दिया। नियमानुसार चेयरपर्सन इन इस्तीफों को निगम आयुक्त के पास अग्रेषित करेंगी।

इस्तीफा देने वाले पार्षदों में चंदननगर के निवर्तमान मेयर राम चक्रवर्ती भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है और वे जनता के जनादेश को सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद भी वे नगर निगम की सेवाओं को जारी रखना चाहते थे, लेकिन शहरी विकास विभाग की ओर से निगम के खर्चों का ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया।

राम चक्रवर्ती के अनुसार, निगम की आर्थिक स्वतंत्रता लगभग समाप्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि चाय-पानी और वाहनों के ईंधन जैसे सामान्य खर्चों के लिए भी धन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। ऐसी स्थिति में नागरिक सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि कई दिनों तक स्थिति का इंतजार और मूल्यांकन करने के बाद पार्षदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्तीफा देने के लिए उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था। उनका कहना था कि यदि जनता के लिए कोई काम ही न किया जा सके तो केवल पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। नागरिकों के प्रति जवाबदेही को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

निवर्तमान मेयर ने नई सरकार से उम्मीद जताई कि वह नागरिक सेवाओं और शहर के विकास पर विशेष ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि चंदननगर एक सुंदर और ऐतिहासिक शहर है, जिसकी रक्षा और विकास सभी को मिलकर करना होगा। लोकतंत्र में चुनावी जीत और हार दोनों ही प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं, माकपा के दोनों पार्षद भी अपने पद पर बने हुए हैं।

तृणमूल पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे के बाद चंदननगर नगर निगम के भविष्य और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

डीपीएल सीजन-3: पुरानी दिल्ली 6 की कमान अनुज रावत के हाथ, 31 जुलाई से खिताब की चुनौती

नई दिल्ली। आगामी दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-3 से पहले पुरानी दिल्ली 6 फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर-बल्लेबाज अनुज रावत को टीम...
खेल 
डीपीएल सीजन-3: पुरानी दिल्ली 6 की कमान अनुज रावत के हाथ, 31 जुलाई से खिताब की चुनौती

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

संसद गतिरोध खत्म होने के संकेत, छात्र आंदोलन के बीच परीक्षा सुधारों पर होगी बहस

नई दिल्ली। समूचे देश की नजरें आज संसद पर टिकी हैं। लोकसभा में कई दिनों से जारी गतिरोध के समाप्त...
राष्ट्रीय 
संसद गतिरोध खत्म होने के संकेत, छात्र आंदोलन के बीच परीक्षा सुधारों पर होगी बहस

भोपाल में आज से सेना भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज (28 जुलाई) से सेना भर्ती...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज से सेना भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ सहित दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कई जिलों में बारिश का दौर जारी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता