मोथाबाड़ी न्यायाधीश उत्पीड़न मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 14 और गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद मोथाबाड़ी न्यायाधीश उत्पीड़न मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तेजी ला दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार देररात मालदा जिले के कालियाचक और मोथाबाड़ी के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 68 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एनआईए आज इन लोगों को अदालत में पेश कर हिरासत की मांग करेगी। जांच एजेंसी का मानना है कि इनसे पूछताछ में इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सकेगी।

बंगाल में मानसून का कहर, कोलकाता समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : बंगाल में मानसून का कहर, कोलकाता समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

दरअसल, राज्य में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कालियाचक के मोथाबाड़ी क्षेत्र में स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई थी। आरोप था कि सभी वैध दस्तावेज होने के बावजूद लोगों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।

इसी मुद्दे को लेकर बीडीओ कार्यालय में एसआईआर कार्य के लिए पहुंचे न्यायाधीशों को कई घंटों तक घेर कर रखा गया। भीड़ ने न्यायाधीशों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि देर रात केंद्रीय बलों की सुरक्षा में सात न्यायाधीशों को किसी तरह वहां से निकाला गया। इनमें एक महिला न्यायाधीश भी शामिल थीं।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई। एजेंसी इस मामले में दर्ज तीन प्राथमिकी के आधार पर जांच कर रही है।

इस घटना के बाद मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के आईएसएफ उम्मीदवार मौलाना शाहजहां अली कादरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

इसके बाद मामले के कथित मुख्य साजिशकर्ता और एमआईएम नेता मोफाक्केरुल इस्लाम को बागडोगरा हवाई अड्डे से सीआईडी ने पकड़ा। बाद में क्रमशः 49 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद जांच अपने हाथ में लेने वाली एनआईए ने मोथाबाड़ी के आईएसएफ नेता गुलाम रब्बानी को भी गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कई अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

कौशाम्बी। जिले के कड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लुकिया में तैनात एक महिला शिक्षिका का चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

भारतीय अंतरिक्ष में निजी क्षेत्र की ऊंची उड़ान - महेन्द्र तिवारी

स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1: भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र की नई उड़ान भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में 18 जुलाई का...
विचार मित्र 
भारतीय अंतरिक्ष में निजी क्षेत्र की ऊंची उड़ान - महेन्द्र तिवारी

आज का मॉनसून, कल का इतिहास नहीं — भविष्य का फैसला है :प्रो. आरके जैन

धरती का दर्द अब आँकड़ों में नहीं, आपदाओं में दर्ज हो रहा है प्रकृति चेतावनी देने के लिए शब्दों का...
विचार मित्र 
आज का मॉनसून, कल का इतिहास नहीं — भविष्य का फैसला है :प्रो. आरके जैन

संपादकीय: विदेशी मीडिया में वांगचुक! अनशन जारी, सरकार चुप

सोनम वांगचुक और सीजेपी दोनों ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों...
विचार मित्र 
संपादकीय: विदेशी मीडिया में वांगचुक! अनशन जारी, सरकार चुप

उत्तर प्रदेश

प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

कौशाम्बी। जिले के कड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लुकिया में तैनात एक महिला शिक्षिका का चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना