प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

बच्चों और स्टाफ में दहशत का माहौल, शिक्षिका बोलीं- खुद को असुरक्षित महसूस होने पर साथ लाई हथियार; शिक्षा विभाग ने शुरू कराई जांच

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

file_000000008c8472088dc4988ca940b78bकौशाम्बी। जिले के कड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लुकिया में तैनात एक महिला शिक्षिका का चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में शिक्षिका विद्यालय परिसर में हाथों में धारदार हथियार लिए प्रवेश करती और कक्षा के भीतर कुर्सी पर बैठकर उन्हें हाथ में पकड़े दिखाई दे रही हैं। मामले की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग ने जांच शुरू करा दी है।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय लुकिया की इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिखा सिंह पिछले तीन-चार दिनों से विद्यालय में चाकू और चापड़ लेकर आने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के चलते विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर भी असर पड़ रहा है और कई अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

शॉर्ट सर्किट के चलते नोएडा की सोसाइटी में लगी आग ये खबर भी पढ़े : शॉर्ट सर्किट के चलते नोएडा की सोसाइटी में लगी आग

विद्यालय के कुछ कर्मचारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि शिक्षिका का व्यवहार पिछले कुछ दिनों से सामान्य नहीं लग रहा था। वहीं अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय जैसे संवेदनशील स्थान पर इस प्रकार की घटना बेहद गंभीर है और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उधर, शिक्षिका ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भय महसूस हो रहा था। इसी कारण उन्होंने आत्मरक्षा के उद्देश्य से धारदार हथियार अपने साथ रखे थे।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) कड़ा नीरज उमराव ने बताया कि उन्हें भी शुक्रवार को ही वीडियो प्राप्त हुआ है। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को दे दी है। उनका कहना है कि विद्यालय पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर जिले में चर्चा का माहौल है। शिक्षा विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

एमसीडी वार्ड कमेटी चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन पार्षद निलंबित

‘‘आप’’ का साफ संदेश, जनादेश और पार्टी के साथ गद्दारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी- अंकुश नारंग जो...
राष्ट्रीय 
एमसीडी वार्ड कमेटी चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन पार्षद निलंबित

नीट यूजी 2026 के परिणाम घोषित, पंजाब-हरियाणा के छात्र रहे अव्वल,11.21 लाख अभ्यर्थी क्वालिफाई 

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है रिजल्ट पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल बने ऑल...
राष्ट्रीय  शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी 2026 के परिणाम घोषित, पंजाब-हरियाणा के छात्र रहे अव्वल,11.21 लाख अभ्यर्थी क्वालिफाई 

प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

कौशाम्बी। जिले के कड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लुकिया में तैनात एक महिला शिक्षिका का चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय...
उत्तर प्रदेश 

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत