एमसीडी वार्ड कमेटी चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन पार्षद निलंबित

वेस्ट दिल्ली से निर्मला देवी शर्मा व कृष्णा देवी राघव और सिटी एसपी जोन से सुल्ताना आबाद निलंबित कर दिए गए हैं- सौरभ भारद्वाज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • ‘‘आप’’ का साफ संदेश, जनादेश और पार्टी के साथ गद्दारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी- अंकुश नारंग
  • जो भी पार्षद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी- अंकुश नारंग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को संपन्न हुए एमसीडी वार्ड कमेटी चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन पार्षदों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यह कार्रवाई करते हुए निलंबित पार्षदों की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है। उन्होंने कहा कि वेस्ट ज़ोन में निर्मला देवी (शर्मा) और कृष्णा देवी राघव के साथ सिटी एसपी जोन से सुल्ताना आबाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई करते हुए उन्होंने स्पष्ट संदेश है कि जनादेश और पार्टी के साथ गद्दारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उधर, “आप” के वरिष्ठ नेता व एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि बुधवार को वार्ड कमेटी के चुनाव में वेस्ट दिल्ली जोन के अंदर चेयरमैन पद के लिए दो क्रॉस वोट पड़े थे। आम आदमी पार्टी के 13 वोट थे, लेकिन हमें 11 वोट ही मिले। यानी हमारे दो लोगों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इसी के चलते हमने वार्ड नंबर 114 से निर्मला देवी शर्मा और वार्ड नंबर 116 से कृष्णा देवी राघव को तुरंत प्रभाव से पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

 बिना रजिस्ट्रेशन लिव-इन में रहना होगा अपराध, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी का फाइनल प्रतिवेदन ये खबर भी पढ़े :  बिना रजिस्ट्रेशन लिव-इन में रहना होगा अपराध, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी का फाइनल प्रतिवेदन

अंकुश नारंग ने बताया कि सिटी एसपी जोन के अंदर भी सुल्ताना आबाद ने आम आदमी पार्टी को वोट नहीं किया, जिसकी वजह से सिटी एसपी जोन आम आदमी पार्टी के हाथ से निकल गया। इसलिए सुल्ताना आबाद को भी तुरंत प्रभाव से पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।

अंकुश नारंग ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का साफ संदेश है कि गद्दारों को पार्टी के अंदर नहीं रखा जाएगा। जो भी आम आदमी पार्टी से गद्दारी करेगा या पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करेगा, वह पार्षद बाहर जाएगा। चुनाव कोई प्रत्याशी नहीं लड़ता, बल्कि आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ती है। यह गद्दारी सीधे-सीधे आम आदमी पार्टी के खिलाफ है और इसे बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।

अंकुश नारंग ने कहा कि इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इन पार्षदों को बाहर कर दिया है। आगे भी अगर कोई पार्षद आम आदमी पार्टी के साथ गद्दारी करने की सोचता है, तो उसे भी तुरंत प्रभाव से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मजार पर आई हिंदू लड़की से बाबा ने की छेड़छाड़, आरोपी पुलिस हिरासत में

बाबा ने तेल लगाने के नाम पर की अश्लील हरकत बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के कोतवाली क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
मजार पर आई हिंदू लड़की से बाबा ने की छेड़छाड़, आरोपी पुलिस हिरासत में

चोरी-नकबजनी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

सोने-चांदी के आभूषण और एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस बरामद झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
चोरी-नकबजनी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्कूल में घुसे दो बदमाश ढेर, दो एसओजी जवान घायल

पुलिस की सतर्क कार्रवाई से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्कूल में घुसे दो बदमाश ढेर, दो एसओजी जवान घायल

एमसीडी वार्ड कमेटी चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन पार्षद निलंबित

‘‘आप’’ का साफ संदेश, जनादेश और पार्टी के साथ गद्दारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी- अंकुश नारंग जो...
राष्ट्रीय 