श्रीदत्तगंज पुलिस को मिली सफलता, गैर इरादतन हत्या मामले में 3 महिला गिरफ्तार
हत्या के मामले में 3 वांछित महिलाओं को पुलिस ने दबोचा
मोहम्मद अय्यूब
- विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय बलरामपुर के लिए किया रवाना
उतरौला(बलरामपुर)। गुरुवार को मार्डन थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। थाना श्रीदत्तगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/2026 धारा 105 BNS से संबंधित अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में गठित टीम ने 16 जुलाई 2026 को तीनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया
श्यामकला पत्नी शेषराम
अनीता पत्नी प्रभुनाथ
मनीषा देवी पुत्री शेषराम
निवासी: ग्राम खम्हरिया आलाद, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार तीनों महिलाओं के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय बलरामपुर रवाना कर दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
