गड्ढा बचाने के प्रयास में पलटी स्कूली बच्चों से भरी कार, कई मासूम बच्चे घायल
घायल बच्चों का निजी अस्पताल में कराया उपचार
मोहम्मद अय्यूब
- स्थानीय लोगों ने सड़क गड्ढों पर जताई नाराजगी, मरम्मत की मांग
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला क्षेत्र में एक बड़ा हादसा, जिसमें अनियंत्रित होकर गाडी पलटने से कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, पुरैना बुलंद निवासी रामचंदर गुप्ता अपने निजी वाहन से बच्चों को छोड़ने के लिए स्कॉलर एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गड्ढा बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में अभिनव, जतिन, माला, सूर्यांश, प्रशांत, मनीष और दिव्यांशी समेत कई बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों को लेकर नाराजगी जताते हुए मरम्मत की मांग की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
