रामपुर बस हादसे में तीन लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
दुर्घटना में घायल 21 लोग उपचाराधीन
- घायलों को तत्काल राहत प्रदान करने के दिए निर्देश
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के गारटोला में बुधवार सांय बस दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में घायल 21 लोग उपचाराधीन हैं।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की वहीं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के गारटोला में गत सायं बस दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में घायल 21 लोग उपचाराधीन है।
ये खबर भी पढ़े : हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर विवाद: भाजपा विधायक ने की उच्च स्तरीय जांच की मांगशिक्षा मंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने तथा घायलों को सर्वाेत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
