बिजनौर में आंगनबाड़ी भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को राहत, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

अब अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 की रात्रि तक कर सकते ऑनलाइन आवेदन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • तकनीकी दिक्कतों से रुकी आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, अभ्यर्थी करे शीघ्र आवेदन

बिजनौर। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी विमल कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से प्रारंभ की गई थी। लेकिन तकनीकी कारणों से भर्ती पोर्टल सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पाया, जिसके चलते बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवेदन नहीं कर सके।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को देखते हुए तथा जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत अभ्यर्थियों के हित में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई 2026 कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़े :  पिछड़ा वर्ग बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आंगनबाड़ी भर्ती पोर्टल http://upanganwadibharti.in⁠� पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें तथा अंतिम समय की भीड़ और संभावित तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें।

उन्होंने कहा कि यह तिथि विस्तार उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो पोर्टल की तकनीकी समस्या के कारण आवेदन करने से वंचित रह गए थे। अब वे बिना किसी परेशानी के 25 जुलाई 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पासपोर्ट नागरिकता प्रमाणपत्र पर विदेश मंत्रालय ने अपनी पूर्व टिप्पणी से किनारा!

नई दिल्ली: भारत का पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज़ है या नागरिकता का प्रमाणपत्र ये सवाल फिलहाल विवाद का विषय बना हुआ...
राष्ट्रीय 
पासपोर्ट नागरिकता प्रमाणपत्र पर विदेश मंत्रालय ने अपनी पूर्व टिप्पणी से किनारा!

रामपुर बस हादसे में तीन लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

घायलों को तत्काल राहत प्रदान करने के दिए निर्देश शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर...
हिमाचल 
रामपुर बस हादसे में तीन लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर परमार्थ निकेतन में उत्साह, स्वामी चिदानन्द ने दी शुभकामनाएं

जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में स्थित जगन्नाथ धाम मेें हुई विशेष पूजा - अर्चना जगन्नाथ रथयात्रा...
उत्तर प्रदेश  उत्तराखंड 
जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर परमार्थ निकेतन में उत्साह, स्वामी चिदानन्द ने दी शुभकामनाएं

पुरी रथ यात्रा : पहंडी अनुष्ठान के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा का शुभारंभ

सुबह की शुरुआत भोग मंडप में धूप अनुष्ठान से हुई भुवनेश्वर। विश्व प्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ रथयात्रा-2026 के पावन अवसर पर गुरुवार...
राष्ट्रीय 
पुरी रथ यात्रा : पहंडी अनुष्ठान के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश