मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक नवविवाहित युवक की मौत हो गई।

जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मीरजापुर रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

रैकरी गांव निवासी विजय कुमार (27) अपने साथी संजय (25) के साथ बाइक से खेत गया था। देर शाम दोनों खेत से वापस घर लौट रहे थे। तभी रैकरा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

आयुष्मान योजना से जरूरतमंद मरीजों को मिल रहा संजीवनी का सहारा  ये खबर भी पढ़े : आयुष्मान योजना से जरूरतमंद मरीजों को मिल रहा संजीवनी का सहारा 

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया।

वहीं संजय की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात ट्रैक्टर और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

मृतक के पिता झब्बू लाल ने बताया कि विजय कुमार की शादी 21 जून को राजगढ़ के गर्दा नाला स्थित शिव मंदिर में हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था और एक निजी कंपनी में काम करता था।

शादी के लिए वह जून में घर आया था। शादी के कुछ ही दिन बाद हुई इस हादसे से परिवार में मातम छा गया। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र ने शुक्रवार सुबह बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

संपादकीय: विदेशी मीडिया में वांगचुक! अनशन जारी, सरकार चुप

सोनम वांगचुक और सीजेपी दोनों ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों...
विचार मित्र 
संपादकीय: विदेशी मीडिया में वांगचुक! अनशन जारी, सरकार चुप

जैश के संदिग्ध नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, पांच और गिरफ्तार, संख्या पहुंची 13

  दिल्ली । गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ये...
राष्ट्रीय  राज्य 
जैश के संदिग्ध नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, पांच और गिरफ्तार, संख्या पहुंची 13

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन