प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार शुक्रवार को प्रयागराज सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, झांसी, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती.

कांग्रेस प्रभारी ने बढ़ाया हौसला, हस्ताक्षर अभियान को दिया समर्थन ये खबर भी पढ़े : कांग्रेस प्रभारी ने बढ़ाया हौसला, हस्ताक्षर अभियान को दिया समर्थन

शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत सहित आसपास के क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों में आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में नमी युक्त हवाओं के सक्रिय होने से स्थानीय स्तर पर गरज-चमक वाले बादल विकसित हो रहे हैं।

इसके प्रभाव से प्रयागराज एवं आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाएं और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

उन्होंने लोगों से मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जैश के संदिग्ध नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, पांच और गिरफ्तार, संख्या पहुंची 13

  दिल्ली । गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ये...
राष्ट्रीय  राज्य 
जैश के संदिग्ध नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, पांच और गिरफ्तार, संख्या पहुंची 13

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

पीएम मोदी आज देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण। छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद स्टेशन शामिल।...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन