प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। आगामी कुछ घंटों के दौरान प्रयागराज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना है। यह पूर्वानुमान गुरुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने चेतावनी जारी की है।

प्रयागराज सहित कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि रायबरेली, अमेठी, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई और सीतापुर में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

दुर्घटना रहित कांवड़ यात्रा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: डीजीपी राजीव कृष्ण ये खबर भी पढ़े : दुर्घटना रहित कांवड़ यात्रा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: डीजीपी राजीव कृष्ण

मौसम विभाग के जारी अलर्ट के मुताबिक प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में जाने से बचने की अपील की है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस. एन. सुनील पांडेय ने बताया कि मानसूनी गतिविधियां फिलहाल सक्रिय बनी हुई हैं, जिसके चलते पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में रुक-रुक कर वर्षा, तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए खेतों में सिंचाई, उर्वरक एवं कीटनाशक का छिड़काव फिलहाल टाल दें। बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले खेतों में न रुकें तथा पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखें। डॉ. पांडेय ने कहा कि लगातार बदलते मौसम को देखते हुए किसान और आमजन मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें और आवश्यक सावधानी बरतें।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

नेपाल में कोशी नदी उफान पर, बैराज के 56 में से 21 फाटक खोले गए

काठमांडू । नेपाल में भारी बारिश के कारण कोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलप्रवाह 1 लाख...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल में कोशी नदी उफान पर, बैराज के 56 में से 21 फाटक खोले गए

भगवान जगन्नाथ की कृपा से लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होः प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः भगवान जगन्नाथ का स्मरण किया। उन्होंने प्रभु से देशवासियों के जीवन में...
राष्ट्रीय  राज्य 
भगवान जगन्नाथ की कृपा से लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होः प्रधानमंत्री मोदी

बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब बड़े बेटे ने जमीन विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

उत्तर प्रदेश

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब बड़े बेटे ने जमीन विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी कुछ घंटों के दौरान प्रयागराज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट