बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब बड़े बेटे ने जमीन विवाद में अपने पिता के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। पिता को चार गोली लगी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी पिस्टल लेकर फरार हो गया। हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 4 टीमें लगाईं हैं, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बतााया कि शराब के नशे में युवक ने जमीनी विवाद में पिता की हत्या की है।

एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 580 दुर्लभ पक्षियों के साथ अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क ये खबर भी पढ़े : एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 580 दुर्लभ पक्षियों के साथ अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के बुदाना गांव निवासी हरिओम चौधरी (55 वर्ष) की गिनती क्षेत्र के सम्मानित किसानों में थी। उनके नाम पर मोदीनगर के पास 75 बीघा जमीन है, जबकि मोदीनगर में दिल्ली- मेरठ रोड पर जीवन अस्पताल के सामने मार्केट है। हरिओम के परिवार में पत्नी अनिता, बड़ा बेटा निखिल नेहरा और छोटा बेटा नीशू है।

एसीपी ने बताया कि बड़ा बेटा निखिल शराब पीने का आदी है, इसी को लेकर पिता उसे डांटते थे। बड़े बेटे को मार्केट में दुकानें और 25 बीघा जमीन भी दे रखी थी। लेकिन बेटा अपने हिस्से की जमीन अपने नाम कराना चाहता था, इस पर पिता कहते थे कि तू इस जमीन को भी शराब और अपने शौक में बेचकर खा जाएगा।

मृतक हरिओम चौधरी ने बुधवार की रात में अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ खाना खाया था, उस समय बड़ा बेटा घर पर नहीं था। वह देर रात को शराब पीकर घर आया । उन्होने बताया कि पिता ने बेटे को शराब पीने पर डांट दिया। जिसके बाद निखिल (32 साल) ने पिस्टल निकाल ली। जहां निखिल का पिता से विवाद होने लगा।

इस दौरान दूसरे कमरे से हरिओम की पत्नी अनीता और छोटा बेटा नीशू भी आ गए। जहां हाथापाई के बाद बड़े बेटे निखिल ने पिस्टल से गोली मार दी। चेहरे पर गोली लगने से हरिओम फर्श पर गिर पड़े, इसके बाद निखिल ने चेहरे, सीने और प्राइवेट पार्ट के पास भी गोलियां मारी।

हरिओम के दोनों बेटों की शादी नहीं हुई है, पुलिस की जांच में आया कि निखिल का शराब पीने को लेकर अपनी मां ओर पिता से पूर्व में भी झगड़ा होता रहता था। साल 2018 में भी निखिल ने अपने छोटे भाई नीशू पर फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली नीशू को लगी थी। अब पुलिस पूरे केस की भी जांच कर रही है।

एसीपी ने बताया कि बड़े बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की है। जांच में आया कि शराब पीकर बेटा घर में झगड़ा करता था। जमीन के विवाद को लेकर पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गईं हैं।
 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों तथा मणिपुर पुलिस ने एक कथित...
राष्ट्रीय  राज्य 
मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीवान। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की का अश्लील...
बिहार 
इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सारण में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

सारण। जिले में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपराध पर लगाम कसने और प्रशासनिक सुगमता के उद्देश्य से पुलिस विभाग में...
बिहार 
सारण में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

बंगाल में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी, बदला रहेगा मौसम का मिजाज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को मानसूनी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
बंगाल में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी, बदला रहेगा मौसम का मिजाज

केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 तथा मोबाइल फोन...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार : मुख्यमंत्री साय

उत्तर प्रदेश

अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में औरैया शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बीएमएस डॉक्टर द्वारा यमुना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इलाज़ के दौरान बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा