औरैया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़, घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के भीखेपुर गांव में बुधवार देर शाम जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घर के बाहर बैठे एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घायल की पहचान राजीव कुमार (28) के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में आरोपित ने उन पर गोली चला दी, जो उन्हें जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक राशिद खान घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

एक साथ चुनाव से समय, संसाधन और ऊर्जा की होगी बचत : सतीश महाना ये खबर भी पढ़े : एक साथ चुनाव से समय, संसाधन और ऊर्जा की होगी बचत : सतीश महाना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद पारिवारिक जमीन को लेकर चल रहा था। बताया गया कि राजीव के पिता अजब सिंह और उनके भाई मुलायम सिंह व ध्रुव सिंह तीन सगे भाई थे। ध्रुव सिंह अविवाहित थे और उनका अगस्त 2025 में निधन हो गया था। उनकी संपत्ति वसीयत के आधार पर दोनों भाइयों के नाम दर्ज हो गई थी। हालांकि, ध्रुव सिंह के एक भतीजे द्वारा उक्त जमीन पर खेती किए जाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो बुधवार को हिंसक रूप ले बैठा।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। चिकित्सक डॉ. ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार के बाद राजीव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने गोली से संबंधित बारूद के कणों को सुरक्षित कर परीक्षण के लिए भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्र ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपितों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज मप्र के अशोकनगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अशेाक नगर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया निर्धारित आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले...
राज्य  मध्य प्रदेश 
 केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज मप्र के अशोकनगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी कुछ घंटों के दौरान प्रयागराज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

युवक पर जानलेवा हमला कर दोनों हाथ काटने के मामले दो गिरफ्तार

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक पर जानलेवा हमला कर दोनों हाथ काटने के मामले दो गिरफ्तार

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दिल्ली प्रवास पर, भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को नई दिल्ली के प्रवास के पर रहेंगे। वे यहां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दिल्ली प्रवास पर, भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय 'फेथ कॉन्क्लेव 2026'...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश