सपा सांसद के बयान पर प्रतापगढ़ में सियासी संग्राम

राजा अनिल प्रताप सिंह बोले- जातीय वैमनस्य फैलाने वाला है बयान, सांसद जनता से माफी मांगें

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल के एक बयान को लेकर जिले की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि "सवर्णों के घर तक सड़कें बनती हैं, जबकि अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों के आवास तक सड़कें नहीं बनतीं।" सांसद के इस बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा अनिल प्रताप सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे समाज में जातीय वैमनस्य फैलाने वाला और गैर-जिम्मेदाराना बताया है।
राजा अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि सांसद का यह बयान समाज को जातियों के आधार पर बांटने और लोगों के बीच वैमनस्य फैलाने वाला है। यह उनकी ओछी मानसिकता को भी दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद महीने में शायद ही कभी अपने संसदीय क्षेत्र में दिखाई देते हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय इस तरह के विवादित बयान देकर राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार किसी भी योजना के क्रियान्वयन में जाति, वर्ग अथवा समुदाय के आधार पर भेदभाव नहीं करती। चाहे सड़क निर्माण हो, आवास योजना हो अथवा अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं, सभी का लाभ पात्रता और आवश्यकता के आधार पर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सांसद को इन योजनाओं की वास्तविक जानकारी प्राप्त करनी चाहिए थी। ऐसे में उनका यह बयान न केवल तथ्यों से परे है, बल्कि समाज में भ्रम और तनाव पैदा करने वाला भी है।
राजा अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व समाज को जोड़ने का होता है, न कि जातीय आधार पर लोगों के बीच विभाजन की भावना पैदा करना। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख राजनीतिक लाभ के लिए इस प्रकार की बयानबाजी की जा रही है। उनका कहना था कि चुनाव में संभावित हार की आशंका से विपक्षी नेता जनता के बीच बेतुके बयान देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल के इस बयान की सभी सवर्ण मतदाता घोर निंदा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सांसद से अपने बयान पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने तथा समाज से माफी मांगने की मांग की।
सांसद के इस बयान के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से भी इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।
गौरतलब है कि जून के प्रथम सप्ताह में भी सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए थे। उस समय मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल किया था कि क्षेत्र की जनता का आरोप है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में कम दिखाई देते हैं और पर्याप्त सक्रिय नहीं रहते। इस प्रश्न पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सांसद ने कथित तौर पर सवाल पूछने वालों को "मूर्ख और जल्लाद" कह दिया था। इस टिप्पणी को लेकर भी उस समय राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।
अब एक बार फिर सांसद के ताजा बयान ने जिले की राजनीति को गर्मा दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी माहौल में इस तरह की बयानबाजी आने वाले समय में राजनीतिक बहस को और तेज कर सकती है। वहीं, भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह ने उम्मीद जताई कि सांसद अपने बयान पर स्पष्टीकरण देंगे और समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

नेपाल में कोशी नदी उफान पर, बैराज के 56 में से 21 फाटक खोले गए

काठमांडू । नेपाल में भारी बारिश के कारण कोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलप्रवाह 1 लाख...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल में कोशी नदी उफान पर, बैराज के 56 में से 21 फाटक खोले गए

भगवान जगन्नाथ की कृपा से लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होः प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः भगवान जगन्नाथ का स्मरण किया। उन्होंने प्रभु से देशवासियों के जीवन में...
राष्ट्रीय  राज्य 
भगवान जगन्नाथ की कृपा से लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होः प्रधानमंत्री मोदी

बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब बड़े बेटे ने जमीन विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

उत्तर प्रदेश

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब बड़े बेटे ने जमीन विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी कुछ घंटों के दौरान प्रयागराज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट