अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

इंस्टाग्राम वीडियो में तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में औरैया शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बीएमएस डॉक्टर द्वारा यमुना नदी में छलांग लगाए जाने की सूचना से बुधवार शाम जिले में सनसनी फैल गई। नदी में कूदने से पहले डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट कर अस्पताल प्रबंधन से जुड़े तीन लोगों पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए तथा उन्हें अपनी संभावित मौत का जिम्मेदार बताया। घटना के बाद पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम डॉक्टर की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी निवासी डॉ. सौरभ बाजपेई शहर के तिलक नगर स्थित चड्ढा टॉकीज के पास संचालित रामऔतार हॉस्पिटल में बीएमएस चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। बुधवार की शाम यमुना पुल पहुंचे। वहां उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए और इसके बाद नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू कराया।

झाड़ फूंक करने आए तांत्रिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ये खबर भी पढ़े : झाड़ फूंक करने आए तांत्रिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में डॉ. सौरभ ने आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक डॉ. एसपी सिंह के जीजा सर्वेश सिंह ने कमरे को लेकर हुए विवाद में उनके साथ मारपीट की, थप्पड़ मारा, गाली-गलौज की और गर्दन दबाई। उनका कहना था कि वह पिछले तीन माह से कमरा बदलने की मांग कर रहे थे। जब कमरा नहीं मिला तो उन्होंने स्वयं सामान शिफ्ट करना शुरू किया, इसी दौरान विवाद हो गया।

वीडियो में डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद वह थाने पहुंचे, लेकिन वहां समझौता कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की अपील करते हुए कहा कि यदि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाते हैं तो इसके लिए सर्वेश सिंह, उनके बेटे और गौरव सिंह जिम्मेदार होंगे। हालांकि वीडियो में उन्होंने अस्पताल संचालक डॉ. एसपी सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि वह उनका सम्मान करते हैं और उन्हें दोषी नहीं मानते, लेकिन उनके सामने यह सब होने से वह आहत हैं।

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस, गोताखोरों की टीम और बाद में एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया। गुरुवार सुबह तक डाक्टर का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस नदी में लगातार तलाश अभियान चला रही है और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

क्षेत्राधिकारी सिटी शैलेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद डॉ. सौरभ बाजपेई ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और नदी में डॉक्टर की तलाश जारी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

थाली में बचा हर दाना, किसी भूखे की अधूरी उम्मीद है

प्रो. आरके जैन “अरिजीत” किसी भी भारतीय विवाह, पारिवारिक उत्सव या सामाजिक समारोह की सफलता का पैमाना आज भी व्यंजनों...
विचार मित्र 
थाली में बचा हर दाना, किसी भूखे की अधूरी उम्मीद है

IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

IND U19 vs SL U19: श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में इंडिया...
खेल 
IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों तथा मणिपुर पुलिस ने एक कथित...
राष्ट्रीय  राज्य 
मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीवान। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की का अश्लील...
बिहार 
इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सारण में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

सारण। जिले में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपराध पर लगाम कसने और प्रशासनिक सुगमता के उद्देश्य से पुलिस विभाग में...
बिहार 
सारण में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

उत्तर प्रदेश

अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में औरैया शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बीएमएस डॉक्टर द्वारा यमुना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इलाज़ के दौरान बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा