बंगाल में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी, बदला रहेगा मौसम का मिजाज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को मानसूनी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहेंगे तथा अनेक स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है। दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा में नमी का स्तर 80 से 88 प्रतिशत तक रहने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व दिशा से 10 से 12 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

अन्नपूर्णा योजना की राशि में देरी पर बढ़ा महिलाओं का आक्रोश, मुख्यमंत्री ने मांगे दो महीने ये खबर भी पढ़े : अन्नपूर्णा योजना की राशि में देरी पर बढ़ा महिलाओं का आक्रोश, मुख्यमंत्री ने मांगे दो महीने

दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा झाड़ग्राम जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है। कुछ स्थानों पर 70 से 110 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की जा सकती है।

वहीं, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार सहित तराई एवं डुआर्स क्षेत्र में भी लगातार वर्षा की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन तथा निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कोलकाता में गुरुवार सुबह तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में जाने से पहले ताजा मौसम बुलेटिन की जानकारी लेने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वाराणसी में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरूआत, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक छवि देख श्रद्धालु निहाल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरुआत गुरूवार से हुई। हल्की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरूआत, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक छवि देख श्रद्धालु निहाल

बलरामपुर जिले में महिलाओं से भरी पिकअप वाहन पलटी , दो की मौत

बलरामपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में जारगीम गांव के पास महिलाओं से भरी एक पिकअप वाहन...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
बलरामपुर जिले में महिलाओं से भरी पिकअप वाहन पलटी , दो की मौत

थाली में बचा हर दाना, किसी भूखे की अधूरी उम्मीद है

प्रो. आरके जैन “अरिजीत” किसी भी भारतीय विवाह, पारिवारिक उत्सव या सामाजिक समारोह की सफलता का पैमाना आज भी व्यंजनों...
विचार मित्र 
थाली में बचा हर दाना, किसी भूखे की अधूरी उम्मीद है

IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

IND U19 vs SL U19: श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में इंडिया...
खेल 
IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों तथा मणिपुर पुलिस ने एक कथित...
राष्ट्रीय  राज्य 
मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरूआत, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक छवि देख श्रद्धालु निहाल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरुआत गुरूवार से हुई। हल्की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरूआत, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक छवि देख श्रद्धालु निहाल

अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में औरैया शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बीएमएस डॉक्टर द्वारा यमुना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इलाज़ के दौरान बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत