वाराणसी में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरूआत, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक छवि देख श्रद्धालु निहाल

-तड़के मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन शुरू, मेले में भगवान जगन्नाथ का रथ दो पग श्रद्धालुओं ने खींचा,इंद्रदेव ने भी उपस्थिति दर्ज कराई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरुआत गुरूवार से हुई। हल्की बारिश और उमस के बीच अलसुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए मेला क्षेत्र में पहुंचने लगे। भोर में ही भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के खास काष्ठ विग्रह को अष्टकोणीय रथ पर विराजमान कराया गया। फिर अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर के पुजारी पं. राधेश्याम पांडेय की देखरेख में विग्रहों को पीताम्बर वस्त्र धारण कराया गया। स्वर्ण मुकुट एवं आभूषण पहनाने के साथ बेला, गुलाब, चंपा, चमेली, तुलसी की मालाओं से श्रृंगार किया गया।

शुभ मुहूर्त में प्रात: 04 बजे प्रभु जगन्नाथ एवं शालिग्राम पूजन के साथ तड़के मंगला आरती की गई। इस दौरान मौजूद भक्तों ने परम्परानुसार प्रभु का रथ दो पग खींचा। इसके बाद भगवान के अलौकिक झांकी के दर्शन के लिए रथ के पट खोल दिए गए। इसके साथ ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।अष्टकोणीय रथ स्थल से लगायत पूरा मेला क्षेत्र जय जगन्नाथ, हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष से गूंज रहा है।

शराब पार्टी के बाद धारदार हथियार से किसान की हत्या, तीन युवकों पर आरोप ये खबर भी पढ़े : शराब पार्टी के बाद धारदार हथियार से किसान की हत्या, तीन युवकों पर आरोप

श्रद्धालुओं ने प्रभु को फल-पुष्प और तुलसी की माला अर्पित की। भगवान जगन्नाथ की अलौकिक छवि देख श्रद्धालु और उनके परिजन आह्लादित होते रहे। परम्परानुसार पहले दिन भगवान जगन्नाथ की दोपहर 12 बजे मध्याह्न भोग आरती, तीन बजे श्रृंगार आरती, रात 08 बजे भोग श्रृंगार आरती और रात 12 बजे शयन आरती होगी। उधर, अष्टकोणीय रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ के दर्शन पूजन के बाद लोग परिवार सहित मेले में चरखी-झूले पर झूलने के साथ चाट-गोलगप्पे का स्वाद लेते रहे। घर लौटते समय प्रसाद स्वरूप नानखटाई की जमकर खरीदारी हुई।

15july312

मेला क्षेत्र में एक दिन पूर्व ही खान-पान की दुकानें सज गई थीं। नानखटाई के लिए मशहूर इस मेले में खिलौना, सौंदर्य प्रसाधन, चाट-पकौड़ी की दुकानें तीन दिन तक गुलजार रहेंगी। धूप और बारिश से बचने के लिए दुकानदारों ने तिरपाल लगाया है।

इससे पूर्व बुधवार सायंकाल भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा प्रतीकात्मक 'मनफेर' की परंपरा निभाने के लिए डोली पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई डोली यात्रा अस्सी चौराहा, दुर्गाकुंड, नवाबगंज, कश्मीरीगंज राममंदिर, शंकुलधारा, बैजनत्था और कमच्छा होते हुए रथयात्रा क्षेत्र स्थित बेनीराम बाग पहुंची। यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु "जय जगन्नाथ" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भावविभोर होकर शामिल रहे।

बेनीराम बाग पहुंचने पर जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और शापुरी परिवार के सदस्यों ने परंपरानुसार भगवान के विग्रहों का स्वागत किया। रात्रि विश्राम के उपरांत देर रात भगवान को अष्टकोणीय रथ पर विराजमान कराया गया। इससे पहले पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप रथ का विधिवत पूजन और आरती संपन्न हुई, जिसके साथ ही गुरुवार से आरंभ हुए ऐतिहासिक रथयात्रा के लिए सभी धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण हो गए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

5,000 करोड़ की बड़ी पेशकश, 22 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट 

पांच रणनीतिक निवेशकों से ₹1,250 करोड़ का निवेश समझौता मुंबई (अनिल बेदाग)।  भारत के हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश करीब...
महाराष्ट्र 
5,000 करोड़ की बड़ी पेशकश, 22 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट 

आज का लेख: किताबों का अंतिम यात्रा; डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

पन्नों की पुकार किताब होना इस दौर में वैसा ही है, जैसे किसी कड़कती धूप में बिना छाते के खड़े...
विचार मित्र 
आज का लेख: किताबों का अंतिम यात्रा; डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

संपादकीय: घर का बजट! महंगाई की आग में सुलगती रसोई

पाम ऑयल की औसत खुदरा कीमत में 116% की बढ़ोतरी रविवार के दिन की सुबह घर में महीने का राशन...
विचार मित्र 
संपादकीय: घर का बजट! महंगाई की आग में सुलगती रसोई

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर : तीन मौतों के बाद कुदारन में बवाल, जाम के दौरान पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव में ट्रक हादसे में तीन लोगों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : तीन मौतों के बाद कुदारन में बवाल, जाम के दौरान पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने