छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
रेलवे अधोसंरचना के साथ क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा।
- पीएम मोदी आज देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण।
- छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद स्टेशन शामिल।
- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ पुनर्विकास।
रायपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक रूप में विकसित छत्तीसगढ़ का चांपा रेलवे स्टेशन अब यात्रियों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस सूची में बिलासपुर रेल मंडल का चांपा स्टेशन तथा रायपुर मंडल के सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चांपा , रायपुर मंडल के सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
स्टेशन पर आकर्षक भवन, बेहतर प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ परिसर और यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुखद यात्रा अनुभव मिलेगा।
यह परियोजना न केवल क्षेत्र की रेलवे अधोसंरचना को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।
अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य देशभर के रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कर उन्हें आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाना है। इस दिशा में चांपा स्टेशन का पुनर्विकास क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
