बिम्सटेक बैठक में डोभाल का संदेश, क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

बिम्सटेक एनएसए की 5वीं बैठक में सुरक्षा, आर्थिक सहयोग पर फोकस

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • डोभाल बोले- सहयोग बढ़ाना समय की मांग

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की 5वीं बैठक को भारत के लिए अहम बताते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में क्षेत्रीय सहयोग और समन्वय बढ़ाना समय की मांग है। यह मंच भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति, ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और ‘महासागर’ विजन का प्रतिनिधित्व करता है और सदस्य देशों को उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे।

डोभाल ने यहां बिम्सटेक देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की 5वीं बैठक के उद्घाटन सत्र में गुरुवार को कहा कि हम एक कठिन वैश्विक परिदृश्य में मिल रहे हैं, जहां संघर्ष, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और तकनीकी व्यवधान बढ़ रहे हैं। वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में रुकावटों ने सभी देशों के लिए आर्थिक कठिनाइयां पैदा की हैं। ऐसे समय में सदस्य देशों को साझा हितों के लिए मिलकर काम करना होगा और समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयासों से निकालना होगा। बिम्सटेक दो तेजी से बढ़ते क्षेत्रों को जोड़ता है और लगभग 1.7 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करता है, जो विश्व की आबादी का 22 प्रतिशत है। इसका संयुक्त जीडीपी करीब 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है।

क्या इस बार पास होगा डीलिमिटेशन बिल? ये खबर भी पढ़े : क्या इस बार पास होगा डीलिमिटेशन बिल?

एनएसए ने कहा कि बंगाल की खाड़ी केवल भौगोलिक रूप से ही नहीं बल्कि हजारों वर्षों से चली आ रही साझा सभ्यतागत और सांस्कृतिक विरासत के जरिए भी सदस्य देशों को जोड़ती है। इन्हीं ऐतिहासिक संबंधों के आधार पर बिम्सटेक ने विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत सहयोग विकसित किया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी लोगों के लिए साझा समृद्धि और लचीलेपन के साथ बेहतर भविष्य का निर्माण करना है।

डोभाल ने कहा कि बिम्सटेक देशों ने आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, साइबर खतरों और समुद्री सुरक्षा जैसी चुनौतियों से निपटने में सहयोग को मजबूत किया है और भविष्य की नई चुनौतियों का भी मिलकर सामना करने के लिए तैयार हैं। क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क, क्षमता निर्माण और आर्थिक सहयोग के दीर्घकालिक लक्ष्य हमारी सामूहिक कोशिशों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में एनएसए अजीत डोभाल ने बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की मेजबानी की। बिम्सटेक महासचिव ने सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग की स्थिति का व्यापक विवरण प्रस्तुत किया और सदस्य देशों को विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति से अवगत कराया। बैठक में आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने, साइबर, समुद्री और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने, संपर्क बढ़ाने, आपदा प्रबंधन को कुशल बनाने और नई चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक समाधान पर चर्चा हुई।

बैठक में मानवीय सहायता और आपदा राहत के समुद्री घटक के लिए दिशा-निर्देश अपनाए गए। इन दिशा-निर्देशों से सदस्य देशों को क्षेत्र में राहत कार्य तेजी से करने में मदद मिलेगी। साथ ही समुद्री कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समुद्र में होने वाले संपर्कों के दौरान आचरण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों को भी मंजूरी दी गई। इन सिद्धांतों से सदस्य देशों के बीच समुद्री गतिविधियों में सुरक्षा और पूर्वानुमान बढ़ेगा।

बिम्सटेक अगले वर्ष अपनी 30वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस अवसर पर सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, संस्थागत क्षमता बढ़ाने और विविध सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए सहयोग और ज्ञान-साझाकरण को और बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बघौली क्षेत्र स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों/ गोदाम पर छापामार कार्यवाही की गई

संत कबीर नगर, 16 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।*जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
 बघौली क्षेत्र स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों/ गोदाम पर छापामार कार्यवाही की गई

E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर मिलेगी नई कार? आयोग ने कंपनी को दिए बड़े आदेश

कंपनी को 45 दिन में कार बदलने या 20.50 लाख रुपये चुकाने के निर्देश मानसिक प्रताड़ना के लिए एक लाख...
छत्तीसगढ़ 
E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर मिलेगी नई कार? आयोग ने कंपनी को दिए बड़े आदेश

एडीएम की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 16 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन।

विधायक धनघटा व जिलाधिकारी की उपस्थिति में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 16 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट...
उत्तर प्रदेश 
विधायक धनघटा व जिलाधिकारी की उपस्थिति में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक हुई आयोजित।

उन्नाव में प्रशासनिक फेरबदल, 11 पीसीएस अफसरो के कार्यक्षेत्र बदले

उन्नाव। जनपद में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को...