उन्नाव में प्रशासनिक फेरबदल, 11 पीसीएस अफसरो के कार्यक्षेत्र बदले

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जारी किए आदेश, कई तहसीलों में नए एसडीएम तैनात

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। जनपद में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। शासन स्तर पर हाल ही में हुए स्थानांतरण के बाद जनपद में कार्यभार ग्रहण करने वाले अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
राजेश कुमार विश्वकर्मा को उप जिलाधिकारी (सदर) बनाया गया।
फाल्गुनी सिंह को उप जिलाधिकारी (सफीपुर) नियुक्त किया गया।
आनन्द नायक को उप जिलाधिकारी (बीघापुर) का दायित्व सौंपा गया।
शालिनी सिंह तोमर को उप जिलाधिकारी (हसनगंज) बनाया गया।
दिग्विजय सिंह को उप जिलाधिकारी (पुरवा) नियुक्त किया गया।
पुष्कर नाथ चौधरी को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, उन्नाव बनाया गया।
लोकेश कुमार को सहायक अभिलेख अधिकारी, उन्नाव की जिम्मेदारी दी गई।
अजेन्द्र सिंह को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) उन्नाव के साथ-साथ बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
धर्मेन्द्र कुमार सिंह को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बांगरमऊ नियुक्त किया गया।
कहकशां अन्जुम को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम बनाया गया।
नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति
जिलाधिकारी द्वारा जारी इस आदेश के बाद जनपद की विभिन्न तहसीलों और प्रशासनिक इकाइयों में नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारी जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से राजस्व, कानून व्यवस्था और जनसुनवाई से जुड़े कार्यों के निस्तारण में और तेजी आएगी।

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

कर्ज उतारने के लिए शहीद सेना के जवान के घर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार  

ऑटो से रेकी करता था सरगना लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक...
उत्तर प्रदेश 
कर्ज उतारने के लिए शहीद सेना के जवान के घर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार  

उत्तर प्रदेश

कर्ज उतारने के लिए शहीद सेना के जवान के घर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार  

ऑटो से रेकी करता था सरगना लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक...
उत्तर प्रदेश 
कर्ज उतारने के लिए शहीद सेना के जवान के घर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार