कर्ज उतारने के लिए शहीद सेना के जवान के घर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार  

पीजीआई पुलिस ने किया खुलासा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • ऑटो से रेकी करता था सरगना

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शहीद शैलेन्द्र सिंह तोमर के सूने घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना ऑटो चलाने के दौरान बंद मकानों की रेकी करता था। आर्थिक तंगी और कर्ज में डूबे आरोपियों ने आसान कमाई के लालच में वारदात को अंजाम दिया।

इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एकता नगर साहू कॉलोनी, कल्ली पश्चिम निवासी शहीद शैलेन्द्र सिंह तोमर की पत्नी प्रतिभा सिंह ने 14 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि वह 11 जुलाई को अपने गांव गई थीं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान समेत अन्य कीमती वस्तुएं चोरी कर लीं। 

साइबर क्राइम थाना द्वारा DIET में अध्यापकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक ये खबर भी पढ़े : साइबर क्राइम थाना द्वारा DIET में अध्यापकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने आसपास के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी गई। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को डलौना रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के नीचे से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम, शनि कुमार, दिलीप, गोविंद लाल और नितिन के रूप में हुई है। सभी आरोपी रायबरेली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान बरामद कर लिया। गिरफ्तार चोरों के गिरोह का सरगना दिलीप है, जो पेशे से ऑटो चालक है। पूछताछ में दिलीप ने बताया कि कुछ दिन पहले वह ऑटो से एक सवारी छोड़ने एकता नगर कॉलोनी गया था। इसी दौरान उसकी नजर एक ऐसे मकान पर पड़ी, जिसकी ग्रिल नहीं लगी थी। उसने अपने साथी शनि के साथ दोबारा मौके पर पहुंचकर उस मकान में घुसने की कोशिश की, लेकिन अंदर लोगों की मौजूदगी देखकर दोनों पीछे हट गए। 

इसके बाद दोनों उसी घर की छत के रास्ते बगल में स्थित शहीद शैलेन्द्र सिंह तोमर के सूने घर में पहुंच गए। वहां घर बंद मिलने पर उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। पांचों ने मिलकर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शुभम की ओला कार से लेकर रायबरेली चले गए। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शुभम किराए पर ओला कैब चलाता था। गाड़ी का किराया और किस्तों का काफी पैसा बकाया हो गया था। 

बढ़ते कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जल्दी पैसा कमाने की लालच में शुभम गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ बंद मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। 

शहीद के घर हुई चोरी में भी उसकी सक्रिय भूमिका सामने आई है। शुभम बैट्री चोरी में पहले जेल भी जा चुका हैं। पुलिस का कहना है कि पाँचों ने मोहनलालगंज इलाके में पहले शराब पी थी, इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

घुमड़ते बादलों और जयघोष के बीच नगर भ्रमण पर निकले जग के नाथ

फूलों की वर्षा, इत्र छिड़काव, डमरुओं की गूंज और 56 भोग के साथ भक्तिमय बना डालीगंज
उत्तर प्रदेश 
घुमड़ते बादलों और जयघोष के बीच नगर भ्रमण पर निकले जग के नाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बिजनौर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने के दिए निर्देश बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बिजनौर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

सीएचसी पर लापरवाही का आरोप, समय पर इलाज न मिलने पर 5 वर्षीय बालक की मौत

मासूम को सांप ने काटा था मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज  क्षेत्र के टिकरा जुगराज में सर्पदंश के बाद समय पर इलाज...
उत्तर प्रदेश 
सीएचसी पर लापरवाही का आरोप, समय पर इलाज न मिलने पर 5 वर्षीय बालक की मौत

सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर बाबा धाम में हवन पूजन, विविध स्थानों पर केक काटकर साझा हुई खुशियां

लालगंज,  प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर गुरूवार को प्रशंसको व कार्यकर्ताओं द्वारा रामपुरखास...
सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर बाबा धाम में हवन पूजन, विविध स्थानों पर केक काटकर साझा हुई खुशियां

उत्तर प्रदेश

घुमड़ते बादलों और जयघोष के बीच नगर भ्रमण पर निकले जग के नाथ

फूलों की वर्षा, इत्र छिड़काव, डमरुओं की गूंज और 56 भोग के साथ भक्तिमय बना डालीगंज
उत्तर प्रदेश 
घुमड़ते बादलों और जयघोष के बीच नगर भ्रमण पर निकले जग के नाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बिजनौर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने के दिए निर्देश बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बिजनौर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

सीएचसी पर लापरवाही का आरोप, समय पर इलाज न मिलने पर 5 वर्षीय बालक की मौत

मासूम को सांप ने काटा था मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज  क्षेत्र के टिकरा जुगराज में सर्पदंश के बाद समय पर इलाज...
उत्तर प्रदेश 
सीएचसी पर लापरवाही का आरोप, समय पर इलाज न मिलने पर 5 वर्षीय बालक की मौत

राज्यपाल ने वंदे भारत एक्सप्रेस से किया लखनऊ से प्रयागराज का सफर

16 कोच वाले वंदे भारत में गवर्नर समेत पूरे स्टाफ ने बनवाया था रेल टिकट योगी सरकार के मंत्री नंदी...
उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल ने वंदे भारत एक्सप्रेस से किया लखनऊ से प्रयागराज का सफर