सीएचसी पर लापरवाही का आरोप, समय पर इलाज न मिलने पर 5 वर्षीय बालक की मौत
सपा के पूर्व विधायक ने हर संभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन
- मासूम को सांप ने काटा था
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के टिकरा जुगराज में सर्पदंश के बाद समय पर इलाज न मिलने से 5 वर्षीय कार्तिक की मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी मोहनलालगंज पर लापरवाही का आरोप लगाया है।बता दें कि 9 जुलाई को हरिश्चंद्र पाल के बेटे कार्तिक को सांप ने काट लिया था। परिजन उसे सीएचसी ले गए। आरोप है कि वहां डॉक्टरों ने "सांप नहीं, चूहे ने काटा है" कहकर पैर का बंधन खोलकर घर भेज दिया।
घर जाते समय भट्ठी बरकत नगर चौराहे के पास बच्चे के मुंह से झाग आने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 15 जुलाई को कार्तिक की मौत हो गई।घटना की जानकारी पर सपा के पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए अस्पताल की जांच और सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
