युवा वैज्ञानिक पर दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का मुकदमा, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

ड्रोन इनोवेशन के नाम पर 62 लाख ट्रांसफर कराए थे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • फोटो दिखाकर भरोसा जीता था

लखनऊफाइव स्टार नोवोटेल में हुई युवा साइंटिस्ट राहुल सिंह की मौत के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। राहुल पर एक महीने पहले ही बस्ती के नगर थाने में ड्रोन प्रोजेक्ट के नाम पर 62 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगा था। ठगी का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता ने पुलिस से की शिकायत में बताया था कि उससे राहुल ने खुद को ड्रोन इनोवेटर बताकर प्रोजेक्ट के नाम पर पैसा लिया था। वहीं, राहुल की मौत के बाद उनके भाई रोहित सिंह ने चंद्रभूषण पर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

बस्ती के नगर क्षेत्र के तिनपेड़िया निवासी चंद्रभूषण मिश्र ने 14 जून को दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनकी मुलाकात दिल्ली में महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार निवासी राहुल सिंह से हुई थी। राहुल ने खुद को ड्रोन इनोवेटर बताते हुए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट और रसूखदार लोगों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो दिखाकर भरोसा जीत लिया।

आरोप है कि कुछ समय बाद राहुल ने फोन कर बताया कि वह केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले एक नए ड्रोन प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, लेकिन उसका एक महत्वपूर्ण पार्ट खराब हो गया है। उसने प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए तत्काल 62 लाख रुपए और रिसर्च कार्य के लिए मोबाइल फोन और लैपटॉप की जरूरत बताई। चंद्रभूषण के मुताबिक, राहुल की बातों पर विश्वास कर उन्होंने दो मोबाइल फोन उपलब्ध कराए। 17 सितंबर 2025 को उसके बताए बैंक खाते में 62 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

साफ्ट हिंदुत्व के सहारे लक्ष्य भेदने की तैयारी में सपा  ये खबर भी पढ़े : साफ्ट हिंदुत्व के सहारे लक्ष्य भेदने की तैयारी में सपा 

इसके बाद भी न तो प्रोजेक्ट सामने आया और न ही उनकी रकम वापस मिली। पीड़ित का आरोप है कि रुपए मांगने पर राहुल लगातार टालमटोल करता रहा। विरोध करने पर उसने रसूखदार लोगों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भेजकर दबाव बनाने के साथ धमकी भी दी।

राहुल की मौत की सूचना पर बुधवार को लखनऊ पहुंचे उनके रोहित सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया था कि चंद्रभूषण मिश्रा से प्रोजेक्ट का मामला चल रहा था। चंद्रभूषण द्वारा बार-बार मारने की धमकी मिल रही थी। चंद्रभूषण नोएडा में रहते हैं। 85 लाख के प्रोजेक्ट की डील की थी, जिसमें से 62 लाख रुपए दिए थे। चंद्रभूषण ने प्रोजेक्ट भी खुद वापस लिया। इसके बाद पैसा भी वापस करने का दबाव बना रहा था। इसके चलते बस्ती जिले से नोटिस भी आया था। अब बस योगी-मोदी जी से न्याय चाहिए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त

भवन के रेनोवेशन, मीटिंग हॉल, रिवॉर्ड रूम एवं लिफ्ट स्थापना के निर्देश साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर भी जताई...
उत्तर प्रदेश 
जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त

पूर्व एमएलसी के बेटे को नहीं मिल रही दुकान, 28 साल से लगा रहा चक्कर

फरियादी ने दी जानकारी, प्लॉट की रजिस्ट्री 2024 में करा ली लखनऊ। गुरुवार एलडीए कार्यालय में जनता अदालत लगी। इस...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व एमएलसी के बेटे को नहीं मिल रही दुकान, 28 साल से लगा रहा चक्कर

डॉ. संगीता तिवारी बनीं पशुपालन विभाग की नई निदेशक

पशुपालन विभाग के इतिहास में पहली बार, डॉ. संगीता तिवारी को मिली निदेशक की कमान
डॉ. संगीता तिवारी बनीं पशुपालन विभाग की नई निदेशक

बच्चों में टीबी की पहचान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ निभाएंगे भूमिका

— बच्चों में टीबी के लक्षण व उससे बचाव पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश 
बच्चों में टीबी की पहचान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ निभाएंगे भूमिका

सिविल अस्पताल को मिली नयी व्हीलचेयर

लखनऊ। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में बीते कई सालों से संचालित सम्राट विक्रमादित्य सेवा केंद्र में गुरूवार को...