बघौली क्षेत्र स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों/ गोदाम पर छापामार कार्यवाही की गई
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव द्वारा बघौली क्षेत्र स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों/ गोदाम पर छापामार कार्यवाही की गई । *कुल 10 दुकानों की जांच कर 7 नमूना गृहीत* करते हुए परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला में प्रेषित किया जाएगा । निरीक्षण में पोस मशीन के स्टॉक से भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया । उपस्थित किसानो से भी उर्वरक वितरण के संबंध में जानकारी ली गई ।
*दो दुकानदारों ( जनता खाद भंडार, देवापार, लतीफ खाद भंडार, काबरा) का लाइसेंस दुकान बंद कर भागने के कारण निलंबित किया गया।* दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि उर्वरक वितरण में फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार ही किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाये । प्रमुख प्रतिष्ठान अब्दुल कादिर खाद भंडार, पचपोखरी, जनता खाद भंडार, पचपोखरी iffdc पचपोखरी, साधन सहकारी समिति बसदीला, बाबूराम खाद भंडार महानपार, चौधरी खाद भंडार, महानपार, किसान खाद भंडार माधोपुर आदि का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में यूरिया डीएपी समेत अन्य उर्वरक उपलब्ध थे । जनपद में अभी भी 18304एमटी यूरिया, 4908 एमटी डीएपी उपलब्ध है जबकि किसानों को लगभग 9142 एमटी यूरिया, 1669 एमटी डीएपी का वितरण किया जा चुका हैं । खरीफ सीजन में जनपद की कुल आवश्यकता के *अनुरूप उर्वरक सरप्लस में उपलब्ध है* ।जोत के अनुसार ही किसान भाई खाद का क्रय करें ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
