डीएम ने सड़क निर्माण का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता के दिए निर्देश

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी, 16 जुलाई(तरुणमित्र)। जनपद में बेहतर सड़क संपर्क और नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रहे विकास कार्यों की निगरानी लगातार की जा रही है। इसी क्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद लखीमपुर के मोहल्ला कंचनपुरी में नहर पटरी से उमेश कुमार के मकान होते हुए गोला मार्ग तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

यह सीसी सड़क लगभग 430 मीटर लंबी एवं 4 मीटर चौड़ी निर्मित की जा रही है। निरीक्षण के समय सड़क निर्माण के लिए नहर की ओर बॉक्सिंग का कार्य प्रगति पर था। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता से निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, बॉक्सिंग की मजबूती, सड़क निर्माण के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध ये खबर भी पढ़े : उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाए। कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा घटिया सामग्री का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी की जाए तथा तकनीकी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न होने पाए। निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि नगरवासियों को शीघ्र बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा करने और किसी भी कमी को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

कांग्रेस प्रभारी ने बढ़ाया हौसला, हस्ताक्षर अभियान को दिया समर्थन

लखनऊ। लखनऊ  विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, छात्र निष्कासन एवं छात्र अधिकारों के मुद्दे पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने   इस...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस प्रभारी ने बढ़ाया हौसला, हस्ताक्षर अभियान को दिया समर्थन

आप छात्र संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने अंशुल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयाँ

छात्रों की समस्याओं, अधिकारों के लिए अब संगठन और अधिक मजबूती से करेगा काम: अंशुल  मोहनलालगंज लखनऊ। आम आदमी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
आप छात्र संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने अंशुल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयाँ

जगन्नाथ रथयात्रा सनातन सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक समरसता का प्रतीकः राजनाथ

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक समरसता...
राष्ट्रीय  राज्य 
जगन्नाथ रथयात्रा सनातन सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक समरसता का प्रतीकः राजनाथ

पुरी रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु की मौत, नवीन पटनायक ने जताया शोक

भुवनेश्वर। विश्व प्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गुरुवार को ओडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध 'ग्रैंड रोड' (बड़दांड) पर एकत्रित...
राष्ट्रीय  राज्य 
 पुरी रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु की मौत, नवीन पटनायक ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश

कांग्रेस प्रभारी ने बढ़ाया हौसला, हस्ताक्षर अभियान को दिया समर्थन

लखनऊ। लखनऊ  विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, छात्र निष्कासन एवं छात्र अधिकारों के मुद्दे पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने   इस...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस प्रभारी ने बढ़ाया हौसला, हस्ताक्षर अभियान को दिया समर्थन

आप छात्र संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने अंशुल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयाँ

छात्रों की समस्याओं, अधिकारों के लिए अब संगठन और अधिक मजबूती से करेगा काम: अंशुल  मोहनलालगंज लखनऊ। आम आदमी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
आप छात्र संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने अंशुल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयाँ

एकेटीयू के कार्यशाला में स्टार्टअप्स को फंड्स की देंगे जानकारी

स्टार्टअप्स में फंड ऑफ फंड्स से निवेश पाने की सीख देंगे विशेषज्ञ लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू के कार्यशाला में स्टार्टअप्स को फंड्स की देंगे जानकारी