पलिया पुलिस ने 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को दबोचा,एनडीपीएस एक्ट में भेजे गए जेल

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विजयपाल सिंह

लखीमपुर-खीरी,16 जुलाई(तरुणमित्र)। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया।
 
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के करीब 2:40 बजे एडमाण्टेन स्कूल से आगे साईं मंदिर के पूर्व स्थित खाली प्लॉट के पास से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजय उर्फ मक्खन (30 वर्ष), निवासी मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय, थाना पलिया तथा राकेश कुमार उर्फ राका (28 वर्ष), निवासी बाजार प्रथम, कस्बा व थाना पलिया के रूप में हुई।
 
तलाशी के दौरान संजय के कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर,एक एंड्रॉयड मोबाइल व 200 रुपये नकद,जबकि राकेश के पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर,एक रेडमी एंड्रॉयड मोबाइल व 150 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना पलिया में मु.अ.सं. 205/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।
 
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। संजय के विरुद्ध पहले से एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राकेश पर आबकारी अधिनियम के दो पुराने मुकदमों सहित एनडीपीएस एक्ट का यह नया मामला दर्ज किया गया है।
 
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव,महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला,हेड कांस्टेबल अनुज कुमार,जयप्रकाश यादव तथा कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी,सुनील कुमार रावत, रविकांत एवं रामभूल वर्मा शामिल रहे।
 
लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पूर्व एमएलसी के बेटे को नहीं मिल रही दुकान, 28 साल से लगा रहा चक्कर

फरियादी ने दी जानकारी, प्लॉट की रजिस्ट्री 2024 में करा ली लखनऊ। गुरुवार एलडीए कार्यालय में जनता अदालत लगी। इस...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व एमएलसी के बेटे को नहीं मिल रही दुकान, 28 साल से लगा रहा चक्कर

डॉ. संगीता तिवारी बनीं पशुपालन विभाग की नई निदेशक

लखनऊ/उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी डॉ. संगीता तिवारी को निदेशक,...
डॉ. संगीता तिवारी बनीं पशुपालन विभाग की नई निदेशक

बच्चों में टीबी की पहचान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ निभाएंगे भूमिका

— बच्चों में टीबी के लक्षण व उससे बचाव पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश 
बच्चों में टीबी की पहचान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ निभाएंगे भूमिका

सिविल अस्पताल को मिली नयी व्हीलचेयर

लखनऊ। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में बीते कई सालों से संचालित सम्राट विक्रमादित्य सेवा केंद्र में गुरूवार को...