पुरी रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु की मौत, नवीन पटनायक ने जताया शोक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भुवनेश्वर। विश्व प्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गुरुवार को ओडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध 'ग्रैंड रोड' (बड़दांड) पर एकत्रित हुई भीड़ के बीच एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई, जबकि भीड़ के दबाव और अफरातफरी में कई अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

जिला मुख्यालय अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद वह भीड़ के बीच ही बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे तुरंत पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नोएडा : वाहन चार्जिंग के दौरान स्पार्किंग से लगी आग, चपेट में आकर युवती समेत दो की मौत ये खबर भी पढ़े : नोएडा : वाहन चार्जिंग के दौरान स्पार्किंग से लगी आग, चपेट में आकर युवती समेत दो की मौत

पुरी में आयोजित रथ यात्रा के दौरान ओडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध 'ग्रैंड रोड' (बड़दांड) पर भीड़ के बीच एक श्रद्धालु की मौत की घटना पर नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

नवीन पटनायक ने अपने संदेश में कहा कि रथ यात्रा जैसे पवित्र अवसर पर श्रद्धालु की मृत्यु का समाचार उन्हें बेहद दुखी कर गया है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालु की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा इस हादसे में घायल हुए सैकड़ों भक्तों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने कहा कि इस दुखद समय में बीजू जनता दल (बीजेडी) के सभी कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएंगे और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घायलों और उनके परिजनों की मदद में सक्रिय भूमिका निभाएं।

नवीन पटनायक ने राज्य सरकार से भी अपील की कि रथ यात्रा जैसे विशाल आयोजन के दौरान भीड़ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त

भवन के रेनोवेशन, मीटिंग हॉल, रिवॉर्ड रूम एवं लिफ्ट स्थापना के निर्देश साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर भी जताई...
उत्तर प्रदेश 
जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त

पूर्व एमएलसी के बेटे को नहीं मिल रही दुकान, 28 साल से लगा रहा चक्कर

फरियादी ने दी जानकारी, प्लॉट की रजिस्ट्री 2024 में करा ली लखनऊ। गुरुवार एलडीए कार्यालय में जनता अदालत लगी। इस...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व एमएलसी के बेटे को नहीं मिल रही दुकान, 28 साल से लगा रहा चक्कर

डॉ. संगीता तिवारी बनीं पशुपालन विभाग की नई निदेशक

लखनऊ/उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी डॉ. संगीता तिवारी को निदेशक,...
डॉ. संगीता तिवारी बनीं पशुपालन विभाग की नई निदेशक

बच्चों में टीबी की पहचान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ निभाएंगे भूमिका

— बच्चों में टीबी के लक्षण व उससे बचाव पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश 
बच्चों में टीबी की पहचान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ निभाएंगे भूमिका

सिविल अस्पताल को मिली नयी व्हीलचेयर

लखनऊ। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में बीते कई सालों से संचालित सम्राट विक्रमादित्य सेवा केंद्र में गुरूवार को...