नोएडा : वाहन चार्जिंग के दौरान स्पार्किंग से लगी आग, चपेट में आकर युवती समेत दो की मौत

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मौके पर पहुंची

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में बुधवार दोपहर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के दौरान स्पार्क होने से अचानक आग लग गई। इस आग ने आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों को भी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और कॉम्प्लेक्स में फंसे 50 परिवार के लोगों को पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया गया। इस आग के धुएं से मूर्छित महिला समेत दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज दोपहर फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि मामूरा गांव के गली नंबर 2 के जी-4 बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में एक इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी चार्ज पर लगा था। इसी बीच स्पार्क होने के चलते वाहन में आग लग गई। आग ने आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया और विकराल रूप ले लिया।

जनहित के सवालों को लेकर अपना दल के ने राज्यपाल को भेजा 5 सूत्रीय ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : जनहित के सवालों को लेकर अपना दल के ने राज्यपाल को भेजा 5 सूत्रीय ज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। परिसर के अंदर 50 परिवार रहते थे। जिन्हें रेस्क्यू करके बाहर निकला गया। उन्होंने बताया कि धुएं से एक महिला और पुरुष समेत दो लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिन्हें एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। वहां पर एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है।

सीएफओ ने बताया कि मृतकों की पहचान स्नेहा श्रीवास्तव (24)पुत्री अश्विनी कुमार निवासी चक्कर चौक साउथ श्याम ठाकुर हाउस नियर सुरेश शर्मा एमएलसी थाना काजी मोहम्मदपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार और ऋषभ कुमार (२७) पुत्र सुजीत कुमार निवासी वार्ड नंबर 5 एपीटीएस रमरामा माइंस बारा सिवली बालाघाट मध्यप्रदेश हैं। उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। जहां आग लगी है, वह घनी आबादी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एलडीए की प्रवर्तन टीम ने की बड़ी कार्रवाई, होटल समाडा का बेसमेंट सील

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात लखनऊ। बुधवार अवैध कमर्शियल निर्माणों के खिलाफ एलडीए की प्रवर्तन जोन-2 टीम ने...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की प्रवर्तन टीम ने की बड़ी कार्रवाई, होटल समाडा का बेसमेंट सील

विश्व युवा कौशल दिवस पर हुनर का उत्सव, प्रशिक्षार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

अमृत पाल ने तृतीय तथा आयशा कश्यप ने सांत्वना पुरस्कार किया प्राप्त  सरोजनीनगर। सरोजनीनगर स्थित कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय,...
उत्तर प्रदेश 
विश्व युवा कौशल दिवस पर हुनर का उत्सव, प्रशिक्षार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा

65 हजार रुपये का अतिरिक्त अर्थदंड भी लगाया गया सरोजनीनगर। सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को नाबालिग...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा

कैबिनेट : मोबाइल फोन निर्माण योजना को मंजूरी, निर्माण के साथ सोर्सिंग और अनुसंधान को मिलेगा प्रोत्साहन

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने 625 अरब रुपये के बजट परिव्यय के साथ मोबाइल फोन निर्माण योजना (एमपीएमएस) को मंजूरी...
राष्ट्रीय  राज्य 
 कैबिनेट : मोबाइल फोन निर्माण योजना को मंजूरी, निर्माण के साथ सोर्सिंग और अनुसंधान को मिलेगा प्रोत्साहन

लेबर रजिस्ट्रेशन के लिए लगाया जागरूकता शिविर, मजदूरों में दिखा उत्साह

दर्जनों श्रमिकों का नया पंजीकरण के साथ पुराने कार्डों का नवीनीकरण हुआ लखनऊ। बुधवार असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को...