जनहित के सवालों को लेकर अपना दल के ने राज्यपाल को भेजा 5 सूत्रीय ज्ञापन

एथेनाल फैक्ट्री का निर्माण बंद कराये सरकार-रामभवन पटेल

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अपना दल कमेरावादी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रामभवन पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। हाथों में तख्तियां लिये पार्टी कार्यकर्ता कालाबाजारी, जमाखोरी पर रोक लगाने, किसानों पर समय पर खाद, बीज, उर्वरक सुनिश्चित करने आदि की मांग कर रहे थे।
राज्यपाल को भेजे 5 सूत्रीय ज्ञापन में कालाबाजारी, जमाखोरी पर रोक लगाने, किसानों पर समय पर खाद, बीज, उर्वरक सुनिश्चित करने , पेट्रोल, डीजल में एथेनाल की मिलावट पर रोक लगाने, बस्ती के दसिया में एथेनाल फैक्ट्री का निर्माण बंद कराने, गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रूपया प्रति क्विंटल किये जाने, अवैैध रूप से चल रहे टोल प्लाजा में से एक टोल प्लाजा चौकड़़ी को बंद कराने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष रामभवन पटेल ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो पार्टी जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष को मजबूर होगी। कहा कि दसिया में एथेनाल फैक्ट्री का निर्माण बंद कराया जाय।  
सरकारज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सत्य प्रकाश वर्मा, सिद्धनाथ पटेल, राम जियावन पटेल, भीम गौतम, बुधई गौतम, राजेश पाल, विश्वनाथ, रत्नेश, अमित, गौरव पटेल, वैजनाथ वर्मा, प्रमोद चौधरी,  अमित पटेल मनीष चौधरी, रवि वर्मा, मनोज, सत्य प्रकाश, राम प्रसाद पटेल, शिवाजी पटेल, बाल गोविन्द निषाद, मनोज निषाद आदि शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय पेंशन अदालत का सफल आयोजन

आश्रितों की पेंशन तथा सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई गोण्डा। देवीपाटन मण्डल मुख्यालय स्थित महाराजा सुहेलदेव सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय पेंशन अदालत का सफल आयोजन

पर्यावरण संरक्षण हेतु 40000 पौधारोपण किया गया ,

प्रतापगढ़। दिनांक 12.07.2026 को शासन की मंशानुसार पौध रोपण महायज्ञ "एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के अंतर्गत  खेत तालाब...
पर्यावरण संरक्षण हेतु 40000 पौधारोपण किया गया ,

हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़वाने वाले अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार कर रहे: योगी

-यूपी को मिले 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, सवा तीन करोड़ युवाओं को एमएसएमई में मिला रोजगार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़वाने वाले अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार कर रहे: योगी

अवैध कारोबार में लिप्त दवा विक्रेताओं को चिन्हित कर होगी कठोर कार्रवाई - दीपा लाल

बस्ती - मंगलवार को फार्मासिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने नवागत औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ‘सहायक आयुक्त, औषधि’ का स्वागत करने के साथ...