आरक्षी राहुल कनौजिया का बीमारी के कारण हुआ निधन,पुष्प चक्र अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
बस्ती - थाना परसरामपुर में नियुक्त आरक्षी (कांस्टेबल) राहुल कनौजिया का 12 जुलाई.2026 को सुबह लगभग 19.10 बजे बजे बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया । वह पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे ।आरक्षी राहुल कन्नौजिया, जो ब्लड कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे, जिनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर एस.जी.पी.जी.आई. लखनऊ मे भर्ती होकर इलाज हो रहा था जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी । दिवंगत आरक्षी (उम्र लगभग 32 वर्ष) मूल रूप से जनपद गोरखपुर के निवासी थे। वह दिनांक 17.07.2018 को आरक्षी के पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे और वर्तमान में थाना परसरामपुर में अपनी कर्तव्यनिष्ठ सेवाएं दे रहे थे ।
क्षेत्राधिकारी हरैया, क्षेत्राधिकारी कलवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती द्वारा अन्य अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस लाइन में दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।इसके उपरांत शोक धुन के बीच उपस्थित अधिकारियों व जवानों द्वारा 'शोक सलामी' दी गई तथा वहाँ मौजूद शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढाँढस बँधाया गया और सांत्वना दी गई,तथा उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर विदा किया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
